फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh yadav got bunglow on six lal bahadur shastri marg.

योगी का राजनीतिक दांव, शिवपाल के नाम आवंटित हुआ मायावती का खाली बंगला

Fri, 12 Oct 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Oct 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav got bunglow on six lal bahadur shastri marg.
शिवपाल सिंह यादव

समाजवादी सेकुलर मोर्चा का विस्तार करने में जुटे शिवपाल सिंह यादव पर योगी सरकार ने दरियादिली दिखाई है। शिवपाल को 6, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित बंगला आवंटित किया गया है। खास बात है कि यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नाम पर रह चुका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसे खाली कराया गया था।

विज्ञापन


बंगला खाली करने के बाद मायावती इसी से सटे अपने दूसरे बंगले में शिफ्ट हो गई हैं। शुक्रवार को राज्य संपत्ति विभाग ने शिवपाल के नाम ये बंगला आवंटित कर दिया।
विज्ञापन


बंगले का उपयोग समाजवादी सेकुलर मोर्चा के कैंप कार्यालय के रूप में किया जा सकता है। शिवपाल सिंह यादव अभी विक्रमादित्य मार्ग के अपने निजी आवास से ही पार्टी की गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। पिछले दिनों संगठन का विस्तार कर अधिकतर मंडलों में प्रभारी, जिलाध्यक्ष और फ्रंटल अध्यक्षों की घोषणा की गई। लखनऊ में उनके रहने पर कार्यकर्ताओं की खासी भीड़ जुट रही है। ऐसे में मोर्चा के कामकाज के लिए उन्हें नए ठिकाने की तलाश थी जो अब पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य संपत्ति विभाग के इस फैसले को सियासी नजरिये से भी देखा जा रहा है। योगी सरकार शिवपाल पर मेहरबानी कर गठबंधन को कमजोर करने का सपना देख रही है। शिवपाल ने पहले ही प्रदेश की सभी सीटों पर मोर्चा के प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है। कहा जा रहा है कि अगर वह ऐसा करते हैं तो इसका सीधा नुकसान सपा को हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed