{"_id":"641ad57220666202c30bc7b3","slug":"shivpal-singh-yadav-criticizes-both-the-deputy-chief-ministers-of-uttar-pradesh-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम पर शिवपाल का निशाना: बोले- एक छोटा विभाग भी नहीं संभाल पा रहे, दूसरे का पूरा महकमा वेंटीलेटर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम पर शिवपाल का निशाना: बोले- एक छोटा विभाग भी नहीं संभाल पा रहे, दूसरे का पूरा महकमा वेंटीलेटर पर
Wed, 22 Mar 2023 03:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Mar 2023 03:46 PM IST
सार
यूपी के दोनों डिप्टी सीएम पर शिवपाल सिंह यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक तो छोटा सा विभाग नहीं संभाल पा रहे हैं। दूसरे का पूरा महकमा वेंटीलेटर पर है।
विज्ञापन
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या पहुंचे सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा और प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग केवल धोखा देते हैं। काम कुछ भी नहीं करते। जनता को धोखा दे रहे हैं। ये लोग भगवान राम को धोखा दे रहे हैं।
विज्ञापन
शिवपाल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बड़बोला बताते हुए कहा कि जब लोकनिर्माण विभाग उनके पास था तो उसमें घोर भ्रष्टाचार हुआ। अब उन्हें छोटा विभाग दे दिया गया है वो भी नहीं संभल रहा है। अपना चुनाव भी हार चुके हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी ने शक्ति उपासना कर गायों को खिलाया गुड़, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कोरिया से आए भिक्षुओं से सीएम योगी बोले, आप विदेश नहीं, अपने पूर्वजों के घर आए हैं
पूरा स्वास्थ्य विभाग वेंटीलेटर पर है
दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बारे में शिवपाल ने कहा कि उनका तो पूरा स्वास्थ्य विभाग ही वेंटीलेटर पर है पर बोल रहे हैं कोआपरेटिव पर। कोआपरेटिव में इन लोगों ने क्या हालत कर दी है।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कोआपरेटिव में कभी भी खाद की कमी नहीं पड़ी। कभी किसानों के लिए पानी की कमी नहीं पड़ी। कभी बिजली के छापे किसानों पर नहीं पड़े। सपा ने किसानों के लिए फ्री पानी कर दिया था। सिंचाई मुफ्त कर दी थी पर अब किसान परेशान हैं।