{"_id":"6381f04cd46b3f232e5b01d5","slug":"shivpal-singh-yadav-campaigns-for-dimpal-yadavin-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypoll: शिवपाल बोले- शाक्य नेताजी के शिष्य तो बहू डिंपल के खिलाफ क्यों लड़ रहे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypoll: शिवपाल बोले- शाक्य नेताजी के शिष्य तो बहू डिंपल के खिलाफ क्यों लड़ रहे चुनाव
Sat, 26 Nov 2022 04:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Nov 2022 04:24 PM IST
सार
प्रसपा संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव के लिए प्रचार किया और अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील की।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसपा के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में विभिन्न जनसभाओं के दौरान डिंपल को जिताने की भावनात्मक अपील की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य पर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे खुद को नेताजी का शिष्य बता रहे हैं लेकिन अहम सवाल यह है कि वह नेता जी के शिष्य थे तो उनकी बहू के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे ही क्यों? उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि शाक्य जैसे लोगों से सावधान रहें क्योंकि वह इन दिनों अपनी भाषा नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ में किसान महापंचायत: राज्यपाल से मिलेंगे भाकियू के सदस्य, मुलाकात के बाद ही मार्च पर लिया जाएगा निर्णय
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कौन होगा आगरा, प्रयागराज और गाजियाबाद का पहला पुलिस आयुक्त, सरगर्मियां तेज
उन्होंने कहा कि अगर शिष्य थे तो हमारा साथ ही नहीं छोड़ना चाहिए था। शिष्य थे तो हमें बताकर जाना चाहिए था कि हम जा रहे हैं। हम कहते हैं कि शिष्य नहीं हो तुम तो चेला भी नहीं हो। तुम धोखा देने का काम कर रहे हो।
करहल विधानसभा के बरनाहल में जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह चुनाव नेताजी का है और उनकी बहू डिंपल मैदान में हैं। हमने सारे गिले शिकवे भुला कर डिंपल को जिताने के लिए अभियान शुरू किया है। जिस तरह से 6 महीने पहले मुझे 92 हजार से अधिक वोटों से जिताया उसी तरह इस बार इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अधिक से अधिक मत से डिंपल यादव को जीता देना।