फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal comment on bjp and sangh

'मुजफ्फरनगर दंगे में संघ व भाजपा का हाथ'

Mon, 16 Sep 2013 01:12 AM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ Updated Mon, 16 Sep 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
shivpal comment on bjp and sangh

सपा के वरिष्ठ नेता व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मुजफ्फरनगर दंगा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद व भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की घटना न तो सांप्रदायिक हिंसा या दंगा है और न जातीय संघर्ष। यह सांप्रदायिक शक्तियों की साजिश का नतीजा है।

वहीं, शिवपाल के साथ मौजूद सपा में शामिल पूर्व विधायक इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी व वहां के पूर्व गृहमंत्री अमित शाह ने साजिश कराकर मुजफ्फरनगर घटना को अंजाम दिलाया है।
विज्ञापन


दोनों ने भाड़े के अपराधियों को बुलाकर लोगों को मरवाया है। शिवपाल व इमरान रविवार को यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

मोदी व शाह की भूमिका के सुबूत
इमरान ने आरोप लगाया कि उनके पास इस बात के पक्के सुबूत हैं कि मोदी व शाह ने भाड़े के अपराधियों को बुलाकर दंगा भड़काया। यह पूछने पर कि ये अपराधी गुजरात के थे या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के, मसूद ने कहा कि जांच होगी तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई पक्षपात नहीं, सरकार देगी मुआवजा
शिवपाल ने इस बात को गलत बताया कि कार्रवाई में किसी प्रकार का पक्षपात किया जा रहा है। उनसे सवाल किया गया था कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में सिर्फ एक पुलिस अधिकारी को ही निलंबित क्यों किया जबकि अन्य कई अधिकारियों की भूमिका भी कठघरे में है।

सपा नेता ने कहा कि कोई पक्षपात नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री गए हैं। जांच हो रही है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक सवाल पर मंत्री ने कहा कि जिनके घर या दुकानें गिरा दी गई हैं या जलाई गई हैं, उन सबको सरकार मुआवजा देगी।

थानों पर अपराधी बैठे मिले तो कठोर कार्रवाई
इस सवाल पर कि राजधानी के नाका थाना पर हिस्ट्रीशीटरों की बैठक बुलाकर उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा गया, शिवपाल ने कहा कि वे इसकी जांच कराएंगे।

अगर ऐसा हुआ है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को निर्देश हैं कि कोई अपराधी किसी थाने पर बैठा दिखाई नहीं देना चाहिए। पुलिस को यह भी हिदायत दी गई है कि वह हर महीने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को बुलाकर बातचीत करे जिससे इलाके में शांति बनी रहे।


प्रत्याशियों की कमी नहीं
सोमपाल शास्त्री के सपा का टिकट लौटाने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि सपा के पास उम्मीदवारों की कमी नहीं है। सोमपाल की जगह किसी मजबूत उम्मीदवार को बागपत से मैदान में उतारा जाएगा।

अगले माह सहारनपुर में सपा की रैली
इमरान ने बताया कि अक्टूबर में सहारनपुर में सपा की रैली होगी। इसमें सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव सहित कई नेता शामिल होंगे। इस रैली के जरिये सपा विरोधी दलों की पोल खोलेगी। दावा किया कि रैली में बड़ी संख्या में लोग सपा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed