फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal becomes hero for poor and farmers

शिवपाल बने गरीबों के मसीहा, जानिए कैसे?

Sat, 02 Aug 2014 11:28 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Aug 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
shivpal becomes hero for poor and farmers

इन दिनों प्रदेश सरकार की अति सक्रियता हर जगह दिखाई दे रही है। सरकार का यही रवैया अभी तक हाशिये पर पड़े गरीबों और किसानों पर भी नजर आ रहा है।

विज्ञापन


आज लोकनिर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय के सभागार में प्रदेश भर से आए सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं।

परिवहन विभाग के संविदाकर्मियों के समायोजन की मांग पर उन्होंने परिवहन मंत्री से वार्ता करके आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लाभ के लिए जो भी कदम उठाने पड़ेंगे, सरकार उठाएगी।

तुरंत ‌जिलाधिकारियों को किया फोन

shivpal becomes hero for poor and farmers

शिवपाल सिंह यादव के सामने कई जिले के लोगों ने जमीनों पर अवैध कब्जों के मामले उठाए।

इस पर उन्होंने कई जिलाधिकारियों को फोन करके तत्काल जरूरी कार्रवाई करके जमीनों को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी की जमीन पर कोई भी व्यक्ति अवैध कब्जा नहीं कर सकता। ऐसा करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न हो किसी गरीब, किसान का उत्पीड़न

shivpal becomes hero for poor and farmers

उन्होंने शिकायत लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया कि यदि किसी गरीब की जमीन कब्जाने या उत्पीड़न करने की कोशिश की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर देहात से आए लोगों की शिकायतों पर उन्होंने डीएम को फोन करके तत्काल जरूरी कार्रवाई करके सूचित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने डीएम से कहा कि जनता को परेशान न किया जाए तथा समस्याओं के समाधान में हीला-हवाली करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed