फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivering from the cold, shadow and dense fog

Lucknow News: ठंड से छूटी कंपकंपी, छाया घना कोहरा

Tue, 07 Jan 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 07 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Shivering from the cold, shadow and dense fog
गोल चौराहा पर घने कोहरा से लाइट जलाकर निकलते वाहन। - फोटो : संवाद
रायबरेली। बर्फीली हवा चलने से सोमवार को जिले में कड़ाके की सर्दी रही। सीजन में पहली बार बहुत घना कोहरा पड़ा। दृश्यता पांच मीटर रही। ऐसे में यातायात प्रभावित रहा। सुबह तक पाला बूंदों के रूप में गिरा। हर कोई सर्दी के जोर से कांप गया। धूप नहीं निकली और पूरे दिन लोग सर्दी से परेशान रहे।
विज्ञापन


सोमवार को सर्दी ने सभी को हिलाकर रख दिया। चाहे शहर हो फिर गांव, हर जगह सर्दी का सितम लोगों पर दिखा। सुबह छह से सात बजे कोहरा इतना घना था कि सामने कुछ दिख नहीं रहा था। दृश्यता केवल पांच मीटर रही। उसके बाद हल्का कोहरा छटा को दृश्यता बढ़कर 10 मीटर हुई। इसके बाद यातायात रेंगने लायक हुआ।
विज्ञापन


सर्दी और कोहरा होने के कारण सुबह से ही यातायात प्रभावित रहा। हाईवे पर वाहन कम चले और शहर के भीतर भी वाहनों की आवाजाही अन्य दिनों की तुलना में कम रही। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का इंतजाम करने में लगे रहे। सरकारी दफ्तरों में भी काम कम हुआ, अलाव जलाने को लेकर कर्मचारी व्यवस्था में लगे रहे। घरों में बुजुर्ग और बच्चे दुबके रहे। सुबह छह बजे गली मोहल्ले में सन्नाटा रहा। पार्कों पर कोई नहीं दिखा। हवा की रफ्तार दो किमी प्रति घंटा रही, जिससे गलन अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा तो न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रहा। पाला गिरने से नमी का प्रतिशत 97 फीसदी रहा, इस कारण सर्दी का असर बहुत अधिक रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह के मुताबिक कोहरा अगले तीन दिन तक घना रहेगा। हवा चलने से तापमान में गिरावट के साथ पाला पड़ेगा।



बस और ट्रेन के इंतजार में परेशान रहे यात्री
सर्दी में कोई खुले में न रहे, इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर शहर में रैन बसेरों को फिट कर दिया गया है। रजाई और बिस्तर रैन बसेरों में हैं। वहीं सोमवार को बस और ट्रेन का इंतजार करने के दौरान यात्रियों को सर्दी का सामना करना पड़ा। सर्दी से बचने के लिए यात्री अलाव तापते नजर आए। असल में कोहरा होने से बस और ट्रेनों की रफ्तार धीमी है, जिस कारण स्टेशन पर बस और ट्रेन देर से पहुंच रही हैं। सबसे अधिक दिक्कत उन यात्रियों को हो रही है, जो हाईवे से बसों पर सफर करने के लिए उनका इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed