{"_id":"5bf7b7bbbdec22419975a729","slug":"shiv-sainik-to-reach-ayodhya-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं दो हजार शिवसैनिक, एक ट्रेन आज शाम तो एक कल पहुंचेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं दो हजार शिवसैनिक, एक ट्रेन आज शाम तो एक कल पहुंचेगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या (file foto)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में 24 नवंबर को होने वाले शिवसेना के आशीर्वाद समारोह के लिए शिवसैनिकों से भरी ट्रेन शुक्रवार शाम अयोध्या पहुंच रही है। एक ट्रेन आज शाम छह बजे अयोध्या पहुंचेगी तो एक ट्रेन कल सुबह आएगी।
विज्ञापन
ये ट्रेनें मुंबई से अयोध्या आ रही हैं और प्रत्येक में 42-42 कोच लगाए गए हैं। वहीं, शिवसेना के आशीर्वाद समारोह से होटल व्यवसाय अचानक चमक उठा है। अयोध्या-फैजाबाद शहर के सभी होटल फुल हो चुके हैं। बस्ती तक होटलों में जगह नहीं है।
विज्ञापन
आशीर्वाद समारोह में महाराष्ट्र से शामिल होने अयोध्या आ रहे शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा कई दिन पहले ही इन होटलों की ऑनलाइन बुकिंग करा ली गई थी। शहर के 20 होटलों के करीब 400 कमरे ऑनलाइन बुक किए जा चुके है।
विज्ञापन
24 नवंबर को लक्ष्मण किला में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आशीर्वाद समारोह में करीब 1100 संत-धर्माचार्यों, पंडित, पुरोहितों का सम्मान करेंगे। समारोह में आने के लिए महंत नृत्यगोपालदास ने सहमति दे दी है।