फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shine city officer arrested

शाइन सिटी कंपनी का अधिकारी गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2020 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
shine city officer arrested
गोमतीनगर स्थित रीयल एस्टेट व इनवेस्टमेंट कंपनी शाइन सिटी इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी संदीप पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संदीप के खिलाफ गोमतीनगर समेत कई थानों में करोड़ों रुपये ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। उसे गोंडा स्थित घर से पकड़ा गया। बृहस्पतिवार दोपहर संदीप को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि संदीप पांडेय शाइन सिटी कंपनी के निदेशक व जालसाजी के आरोपी राशिद नसीम और उसके भाई आसिफ नसीम का काफी करीबी था। निदेशकों ने उसे कंपनी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप रखी थी। कंपनी बंद करके निदेशक राशिद नसीम के दुबई भागने के बाद संदीप भी अंडरग्राउंड हो गया था। उसकी कई जगह पर तलाश की गई लेकिन पकड़ा नहीं जा सका। बुधवार को संदीप के गोंडा स्थित घर पर होने का पता चलते ही पुलिस की एक टीम वहां रवाना की गई। गोंडा से उसे गिरफ्तार कर लखनऊ ले आया गया। इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह ने ठगी के अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed