फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shikshamitra to become teacher soon.

खुशखबरी: जल्द शिक्षक बनेंगे 26 हजार शिक्षामित्र

Fri, 18 Mar 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Mar 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
 Shikshamitra to become teacher soon.
demo pic

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 26 हजार से ज्यादा शिक्षामित्रों को भी जल्द ही सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


इस बारे में राज्य सरकार कानून के विशेषज्ञों से भी राय ले रही है, ताकि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस को देखते हुए कोई व्यवधान न पैदा हो।

राज्य सरकार अब तक 1 लाख 35 हजार 903 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित कर चुकी है, जबकि 26107 शिक्षामित्र अभी समायोजन का लाभ पाने के लिए कतार में हैं। इन्होंने बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन


हालांकि पिछले साल 12 सितंबर को हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के समायोजन के फैसले को रद्द कर दिया था, मगर 7 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने दिया था वेतन देने का आदेश

 Shikshamitra to become teacher soon.
demo pic

इस पर शासन ने समायोजित शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक का वेतन देने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद बाकी बचे शिक्षामित्र भी समायोजन की मांग करने लगे।

उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिल जाने के बाद जब पूरा वेतन दिया जा सकता है, तो बाकी बचे शिक्षामित्रों को भी समायोजित करने में कोई दिक्कत नहीं है।

शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार बाकी बचे शिक्षामित्रों को समायोजित करने पर भी गंभीरता से विचार कर रही है।

कानूनी विशेषज्ञों ने सरकार को राय दी है कि हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे ऑर्डर मिल जाने से इन शिक्षामित्रों को समायोजित करने में कोई दिक्कत नहीं है। जरूरत पड़ने पर इन शिक्षामित्रों के बाबत रिपोर्ट भी कोर्ट में रखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed