फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shikshamitra meets up cm yogi adityanath

सीएम योगी ने दिलाया भरोसा तो माने शिक्षामित्र, आंदोलन स्थगित

Wed, 02 Aug 2017 10:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Aug 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
shikshamitra meets up cm yogi adityanath
- फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आश्वासन के बाद शिक्षा मित्रों ने छह दिन से चल रहा अपना आंदोलन मंगलवार को स्थगित कर दिया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा मित्रों से कहा कि आप आंदोलन खत्म स्कूलों में शिक्षण कार्य करें सरकार आपके हित और भविष्य का ध्यान रखेगी।

विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा मित्रों से दो टूक कहा कि आंदोलन और समाधान एक साथ नहीं हो सकते। अगर आप कानून तोड़ेंगे तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी।

ये भी पढ़ें-75000 शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर विधान सभा में टीईटी पास अभ्यार्थियों का प्रदर्शन
विज्ञापन


दरअसल सोमवार शाम शिक्षा मित्रों की अपर मुख्य सचिव राजप्रताप सिंह से हुई वार्ता विफल होने के बाद शिक्षा मित्रों के संगठनों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी थी। मुख्यमंत्री की ओर से मंगलवार दोपहर दो बजे शिक्षा मित्रों को वार्ता के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, अपर मुख्य सचिव आरपी सिंह, निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह और उप निदेशक गणेश की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने शिक्षा मित्रों के प्रतिनिधियों से बात की।

ये भी पढ़ें-10 हजार बीएड दाखिलों पर खारिज होने का मंडराया संकट

आंदोलन खत्म कर पढ़ाई शुरू करवाइए

shikshamitra meets up cm yogi adityanath
सीएम योगी से मिला ये प्रतिनिधिमंडल - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले आंदोलन समाप्त कर स्कूल में नियमित पढ़ाई कराना शुरू करें। सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के दायरे में रहकर रास्ता निकाल रही है। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव राजप्रताप सिंह और निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह इसके लिए विकल्प सुझाएंगे।

इन मुद्दों पर हुआ विचार
शिक्षा मित्रों का मानदेय 20 से 25 हजार रुपये करने, नई भर्ती में वरीयता देने और टीईटी की परीक्षा जल्द कराने पर विचार हुआ। शिक्षा मित्रों ने अध्यादेश लाकर उन्हें नियमित करने के साथ ही वेतन भुगतान और सुविधाएं यथावत रखने की मांग रखी।

मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में शिक्षा मित्रों द्वारा हंगामा, सड़क जाम और तोड़फोड़ की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शिक्षक होने के नाते उन्हें यह शोभा नहीं देता है। सरकार ने शिक्षा मित्रों के भविष्य की सुरक्षा का हर संभव प्रयास किया लेकिन, सुप्रीम कोर्ट का आदेश है उसका पालन करना होगा।

शिक्षा मित्रों के हितों का ध्यान रखेंगे

shikshamitra meets up cm yogi adityanath
नाराजगी पर शिक्षामित्र कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे - फोटो : amar ujala

मामले पर बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षा मित्रों की समस्या को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए हल निकालने के निर्देश दिए हैं। सरकार शिक्षा मित्रों की समस्या का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास कर रही है।

आज से पढ़ाएंगे शिक्षा मित्र
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला ने कहा कि मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद हमने आंदोलन स्थगित करने का फैसला किया है। बुधवार से सभी शिक्षा मित्र अपने-अपने स्कूलों में जाकर पढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed