सरकार ने दिलाया भरोसा, बढ़ेगा शिक्षामित्रों का मानदेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर रहे शिक्षामित्रों को मानदेय में वृद्धि का भरोसा दिया है।
उन्होंने कहा, इस बारे में वे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता करके समस्या का सकारात्मक हल निकलवाएंगे। गुरुवार को उप्र दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री से उनके आवास पर मिला था।
प्रदेश में अब भी 32 हजार शिक्षामित्र समायोजन से वंचित रह गए हैं। उन्हें सिर्फ 3500 रुपये महीना मानदेय मिल रहा है। इसमें वृद्धि को लेकर गत सोमवार से ये शिक्षामित्र शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। कई जिलों में अनशन भी कर रहे हैं।
मानदेय की वृद्घि में अड़चन नहीं
गुरुवार को दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने इनकी बात बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन के सामने रखी।
यादव ने कहा, सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद मानदेय वृद्धि में कोई कानूनी अड़चन नहीं है। अगर जल्द ही सरकार मानदेय नहीं बढ़ाती है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
महामंत्री धर्मेंद्र यादव ने कहा, इस समय मिल रहे मानदेय में शिक्षामित्र दो वक्त की रोटी का भी इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं।