फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shiksha Mitra recruitment till 30 june.

टीचर बनना चाहते हैं तो जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Tue, 02 Jun 2015 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Jun 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra recruitment till 30 june.

दूसरे चरण में दूरस्थ शिक्षा से प्रशिक्षण प्राप्त 91,104 शिक्षा मित्रों में जो शेष बचे हैं, उन्हें 30 जून तक सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए प्राइमरी में अध्यापक व उच्च प्राइमरी में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति करते हुए और 30 जून को रिटायर होने वाले शिक्षकों से रिक्त होने वाले पदों पर शिक्षा मित्रों को समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान यह निर्देश दिया। उन्हें बताया गया कि प्रदेश के 21 जिले ऐसे हैं जहां शिक्षा मित्रों के समायोजन के लिए पर्याप्त संख्या में पद नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में दूसरे चरण के प्रशिक्षण प्राप्त करीब 50 हजार शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जा चुका है।

राज्य सरकार शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीटीसी का प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक बना रही है। पहले चरण में 58,826 शिक्षा मित्रों को समायोजित करते हुए सहायक अध्यापक बनाया जा चुका है।

शिक्षकों के कम पद होना एक बड़ा मुद्दा

Shiksha Mitra recruitment till 30 june.

दूसरे चरण में प्रशिक्षण प्राप्त 91,104 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाया जाना है। शासन ने पहले 31 मई तक शिक्षा मित्रों को समायोजित करने का निर्देश दिया था, लेकिन शिक्षकों के पद कम होने की वजह से समायोजन में बाधा आ रही है।

इन जिलों में शिक्षा मित्रों के समायोजन में आ रही बाधा
बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बताया कि बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, बदायूं, आजमगढ़, बहराइच, सीतापुर, रायबरेली, रामपुर, श्रावस्ती, ललितपुर, महोबा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, वाराणसी, सोनभद्र व लखनऊ में सहायक अध्यापक के पद रिक्त न होने की वजह से शिक्षा मित्रों के समायोजन में बाधा आ रही है।

सचिव बेसिक शिक्षा ने इस पर निर्देश दिया कि पदोन्नति व 30 जून को रिटायर होने वाले शिक्षकों के रिक्त होने वाले सहायक अध्यापक के पदों में इनके समायोजन की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके बाद भी पद कम पड़ते हैं तो इसकी जानकारी शासन को दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed