{"_id":"6673350cdfa91a6fde26e3aabbb9c78a","slug":"shiksha-mitra-protest-akhilesh-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश सरकार को एक और आंदोलन की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश सरकार को एक और आंदोलन की धमकी
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Sun, 24 Nov 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मित्रों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि उनका समायोजन किया जाना है न कि नया शिक्षा बनाया जाना है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने नए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए टीईटी अनिवार्य कर रखा है।
इसलिए राज्य सरकार शिक्षा मित्रों के समायोजन के संबंध में यदि 15 दिसंबर तक प्रक्रिया शुरू न की तो उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ आंदोलन शुरू कर देगा।
संघ के प्रांतीय मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कहा है कि 7 फरवरी 2013 को तत्कालीन प्रमुख सचिव सुनील कुमार ने शिक्षा मित्रों के समायोजन संबंधी आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
इसमें 60,000 शिक्षा मित्रों को जनवरी 2014 तक, 64,000 शिक्षा मित्रों को दिसंबर 2014 और 46,000 शिक्षा मित्रों को सितंबर 2015 तक सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किए जाने का कार्यक्रम जारी किया गया था।
विज्ञापन
इसमें शिक्षा मित्रों को समायोजित किए जाने के लिए टीईटी की अनिवार्यता की बात नहीं की गई थी, बेसिक शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश अध्यापक सेवा नियमावली में शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाने के लिए टीईटी की अनिवार्यता जोड़ी जा रही है। शिक्षा मित्र इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।