फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shikhshamitra will recruitment is by written exam

अब यूपी में इस तरह से होगी सरकारी शिक्षकों की भर्ती,

Wed, 16 Dec 2015 02:03 PM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
shikhshamitra will recruitment is by written exam

राजकीय विद्यालयों में स्नातक वेतनमान के शिक्षकों की भर्ती अब लिखित परीक्षा से होगी। इसके लिए राजकीय शिक्षक भर्ती नियमावली में संशोधन किया जाएगा।

विज्ञापन


वर्तमान व्यवस्था में मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। इस मामले में उच्चस्तरीय बैठक में सहमति बन चुकी है। जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


राजकीय बालिका और बालक इंटर कॉलेजों में मेरिट के आधार पर चल रहीं भर्तियों में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने फर्जी अंकपत्र लगा दिए। विभाग 613 से ज्यादा अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले करीब एक वर्ष से राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के 5940 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। 4646 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए, लेकिन एक ही अभ्यर्थी के एक से अधिक जगहों पर आवेदन करने या फिर बड़े पैमाने पर दस्तावेज फर्जी पाए जाने के चलते ज्यादातर पद अभी तक खाली हैं। महज 1456 पदों पर ही शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराया जा सका है।

फर्जी भर्तियों को रोकने के लिए किए जाएंगे बदलाव

shikhshamitra will recruitment is by written exam

इस तरह की गड़बड़ियों को रोकने के लिए शासन ने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव का फैसला किया है। तय हुआ है कि जितने पदों के लिए मेरिट से भर्ती का विज्ञापन जारी हो चुका है, उनमें तो वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी, लेकिन आगे से नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी।

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और बीएड आदि के अंकों के बजाय लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर वरीयता सूची जारी की जाएगी। हालांकि विभिन्न कक्षाओं में न्यूनतम अंकों की व्यवस्था पहले की तरह ही लागू रहेगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने के आग्रह के साथ बताया कि प्रस्तावित संशोधित नियमावली तैयार कराई जा रही है। इसे कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ही नई भर्तियों के लिए कोई विज्ञापन जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed