फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shia Waqf Board sends letter to action against chief and secretary of Khajur wali masjid.

अयोध्या: मस्जिद के अध्यक्ष व सचिव से नुकसान की होगी वसूली, दुकानों के अलॉटमेंट में पाए गए दोषी

Wed, 14 Feb 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Feb 2024 12:02 AM IST
सार

दुकानों के निर्माण और अलॉटमेंट में दोषी पाए जाने के कारण शिया वक्फ बोर्ड ने अयोध्या के जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त को कार्यवाही के लिये पत्र भेजा है। दोनों से वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
Shia Waqf Board sends letter to action against chief and secretary of Khajur wali masjid.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Getty

विस्तार

अयोध्या की खजूर वाली मस्जिद में दुकानों का निर्माण और उनके अलॉटमेंट में धन उगाही की जांच में दोषी पाये गये मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष दिलावर हुसैन और सचिव सैयद परवेज हुसैन से शिया वक्फ बोर्ड नुकसान की भरपाई करेगा। बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी ने जांच की रिर्पोट आने के बाद अयोध्या के जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को पत्र भेज कर वक्फ मस्जिद की पांच दुकानों को सील करने और कमेटी के अध्यक्ष और सचिव खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी को शिकायत मिली थी कि अयोध्या की वक्फ मस्जिद खजूर वाली की कमेटी के अध्यक्ष दिलावर हुसैन और सचिव सैयद परवेज हुसैन ने बिना बोर्ड की अनुमति के वक्फ़ संपत्ति पर दुकानों का निर्माण और उनके अलॉटमेंट में धन उगाही की। इसके अलावा सरकार से मिले मुआवजे के पैसे का दुरुपयोग करने और बोर्ड के नाम पर अवैध वसूली की मांग करने के अलावा वक्फ एक्ट के खिलाफ दुकानों को सगे सबिन्धयों को अलॉट कर अपने बचत खातों धनराशि जमा करने का भी आरोप लगा था।
विज्ञापन


वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच के आदेश दिये थे। अली जैदी ने बताया कि वक्फ बोर्ड के निरीक्षक ने स्थलीय जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट बोर्ड कार्यालय को सौंप दी है। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने जांच रिपोर्ट के आधार पर अयोध्या के जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त से दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने को पत्र लिखा है। इसके अलावा अयोध्या विकास प्राधिकरण से दुकानों को सील करने को कहा है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष व सचिव की आरसी कटवा कर वक्फ मस्जिद को हुये नुकसान की वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed