फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shia waqf board says only ram temple can be built in ayodhya on disputed land.

शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष रिजवी बोले-अयोध्या में राम मंदिर के अलावा और कोई प्रस्ताव मंजूर नहीं

Sat, 17 Feb 2018 09:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Sat, 17 Feb 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
shia waqf board says only ram temple can be built in ayodhya on disputed land.
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने अयोध्या मामले में आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर व अन्य अनधिकृत व्यक्तियों के समझौता प्रस्ताव को नकार दिया है। बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने शनिवार को फिर दुहराया कि अयोध्या में विवादित भूमि शिया वक्फ बोर्ड की है। इसको लेकर बोर्ड उच्चतम न्यायालय में अपना दावा पेश कर चुका है।

विज्ञापन


रिजवी ने अयोध्या में विवादित भूमि पर श्रीराम मंदिर की जगह मठ व स्कूल बनाए जाने के श्रीश्री व अन्य अनधिकृत व्यक्तियों के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया। उन्होंने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड अपना समझौता प्रस्ताव व जवाब सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत कर चुका है।
विज्ञापन


अगर किसी को मध्यस्थता या समझौते की बातचीत करनी है तो उसे शिया वक्फ बोर्ड के प्रस्ताव पर ही बात करनी होगी। अगर कोई समझौता नहीं हो सका तो उच्चतम न्यायालय का फैसला ही बोर्ड को स्वीकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वक्फ बोर्ड की 14 व 15 फरवरी को हुई अहम बैठक में पूर्ण बहुमत से फैसला लिया गया कि शिया बोर्ड अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय में प्रस्तुत अपने जवाब पर कायम रहेगा। मंदिर के पक्षकारों की सहमति के बाद शीर्ष अदालत में जो समझौता प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है, उसमें इस बात पर सहमति बन चुकी है कि अयोध्या में विवादित स्थल पर श्रीराम मंदिर बनेगा।


अयोध्या, फैजाबाद व 14 कोसी परिक्रमा की सीमा में कोई नई मस्जिद नहीं बनेगी। मस्जिद लखनऊ शहर में बनेगी, जिसका नाम मस्जिद-ए-अमन होगा। इसके इतर किसी भी समझौते के प्रस्ताव से बोर्ड सहमत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed