फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shia waqf board presents its view on ayodhya issue in supreme court.

राम जन्म भूमि स्थल पर ही बनें मंदिर, मस्जिद के लिए दें अलग जगह: सुप्रीम कोर्ट में शिया वक्फ बोर्ड

Tue, 08 Aug 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Aug 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
shia waqf board presents its view on ayodhya issue in supreme court.

अयोध्या राम जन्म भूमि व विवादित ढांचा मामले में उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष दाखिल करते हुए रामजन्म भूमि स्थल पर ही मंदिर बनाए जाने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन


शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी का कहना है कि मामले का हल निकाला जाए, विवाद खड़ा नहीं किया जाए। मंदिर वहीं बने, लेकिन मीर बाकी की बनवाई हुई बाबरी मस्जिद के लिए अलग कहीं जगह दी जाए और उस पर पूर्व की तरह ही मस्जिद तामीर कराई जाए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने बताया कि अयोध्या राम जन्म भूमि व विवादित ढांचे के मामले में हाईकोर्ट का आया फैसले से अब तक हल नहीं निकला है। मंदिर के साथ मस्जिद का एक जगह नहीं हो सकती। इसलिए मंदिर वहीं बनाया जाए और मंदिर से दूर मस्जिद की जमीन देकर उसका निर्माण कराया जाए। मामले का हल आपसी बातचीत से निकला जाए। इसके लिए जज व सरकार के प्रतिनिधियों की एक कमेटी बने जो सभी पक्षों से बातचीत करे। और इस मामले को खत्म किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बाबरी मस्जिद को शिया मस्जिद होने का दावा पेश करते हुए बताया कि मस्जिद बनवाने वाले मीर बाकी शिया थे और 1946 तक शिया समुदाय के कल्ब हुसैन आखिरी मुतवल्ली थे। आजादी के दौरान यह मस्जिद सुन्नी वक्फ बोर्ड में दर्ज करा दी गई। इसके शिया वक्फ बोर्ड के पास प्रमाण मौजूद हैं। साथ ही शिया वक्फ बोर्ड को सुप्रीम कोर्ट में 25वें नंबर पर पार्टी बनाया गया है। इसलिए बोर्ड ने काउंटर फाइल करने के अधिकार के तहत मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के वकील एमसी ढींगरा के जरिये अपना पक्ष दाखिल किया है।

नमाज पढ़ने वाला कोई नहीं सिर्फ मस्जिद की जिद

shia waqf board presents its view on ayodhya issue in supreme court.

उनका कहना हैं कि अयोध्या के अंदर मस्जिद में नमाज पढ़ने वाला कोई नहीं है, केवल मस्जिद बनाए जाने की जिद है। मस्जिद बने लेकिन नमाजी भी चाहिए। इसलिए मस्जिद हट कर ऐसी जगह होनी चाहिए यहां नमाजी नमाज पढ़ने आ सकें। उन्होंने कहा कि मंदिर मस्जिद के मामले में जो लोग अपनी दुकान चला रहे हैं उनकी दुकान अब बंद हो जानी चाहिए।

शुक्रवार को होगी सुनवाई
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी का कहना है कि अयोध्या राम जन्म भूमि व विवादित ढांचा मामले में शुक्रवार को सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट शिया वक्फ बोर्ड के दाखिल पक्ष पर सुनवाई कर अपना फैसला देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed