फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The entire state is in the grip of heavy rain, with a heavy rain alert issued for these 29 districts on We

यूपी मौसम: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी; यहां बना रिकॉर्ड

Wed, 26 Aug 2026 01:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 26 Aug 2026 01:00 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी के मौसम में मानसून का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पूर्वी और दक्षिणी यूपी के 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
UP: The entire state is in the grip of heavy rain, with a heavy rain alert issued for these 29 districts on We
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27 अगस्त तक बनी रहेगी। माैसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के तराई, बुंदेलखंड समेत कुल 29 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मंगलवार को आजमगढ़ में सर्वाधिक 120 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं वाराणसी में 128 मिमी, सोनभद्र में 120 मिमी, बस्ती में 117 मिमी, अंबेडकरनगर में 114.4 मिमी और सुल्तानपुर में 107 मिमी बारिश हुई।क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक यूपी के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने वाली है। इसके बाद कुछ दिनों के लिए मानसून के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं।

विज्ञापन

इन जिलों में है भारी बारिश का यलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र।

रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ माैसम, 3.5 डिग्री गिरा पारा

 राजधानी में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश हुई। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन फिर से बादलों की सक्रियता बढ़ी और दोपहर में महानगर, गोमतीनगर समेत शहर के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और लखनऊ में बारिश होने की संभावना है। बृहस्पतिवार से यहां बारिश के कमजोर पड़ने और साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

बारिश के असर से दिन भर माैसम सुहाना बना रहा। अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री की बढ़त के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed