भारत सहित कई देशों में शिया समुदाय ने बुधवार को मनाई ईद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में शिया समुदाय ने बुधवार को ईद मनाई। मंगलवार देर रात ईरान में चांद दिखने के बाद ये ऐलान किया गया था। पहले मंगलवार शाम तक चांद न दिखाई न देने की वजह से गुरुवार को ईद मनाए जाने का ऐलान किया गया था।
शिया समुदाय में आज रोजा न रखकर ईद की नमाज पढ़ी जाएगी लेकिन ईद का जश्न गुरुवार को ही होगा, लिहाजा ईद भी इस बार दो दिन मनाई जाएगी।
बता दें कि मरकजी चांद कमेटी, शिया मून कमेटी और इदारा-ए-शरिया ने मंगलवार को चांद न दिखने का ऐलान किया था। मंगलवार देर रात ढाई बजे ईरान से चांद दिखने की सूचना मिलने के बाद भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईराक, ईरान, इंडोनेशिया में बुधवार को ईद होने का ऐलान किया गया।
सुन्नी समुदाय कल मनाएगा ईद
वहीं अयातुल्लाह सीस्तानी के फतबे के बाद मौलान कल्बे जव्वाद और मौलाना अहमद अबीदी ने भी बुधवार को ईद मनाने का ऐलान किया। मौलाना कल्बे जव्वाद ने 11 बजे इमामबाड़ा असफी में ईद की नमाज का ऐलान किया।
वहीं फैजाबाद में भी शिया समुदाय 10 बजे इमामबाड़े में और 10.30 बजे चौक की मस्जिद में ईद की नमाज के लिए इकट्ठे हुए वहीं सुन्नी समुदाय गुरुवार को ईद मनाएगा।