फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shia board will put his side in supreme court on three talaq matter

तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा शिया बोर्ड

Fri, 23 Sep 2016 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Sep 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
shia board will put his side in supreme court on three talaq matter
बैठक में मौजूद श‌िया मौलाना - फोटो : amar ujala

ऑल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड तीन तलाक मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा और मॉडर्न निकाहनामा लागू कराने का प्रस्ताव पेश करेगा। गुरुवार को बोर्ड की कार्यकारिणी ने इसके अलावा पाकिस्तान से लगातार हो रहे आतंकी हमलों की निन्दा की।

विज्ञापन


मदरसा सुल्तानुल मदारिस में आयोजित कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मिर्जा मोहम्मद अशफाक ने कहा कि तीन तलाक का मामला शरीयत से बाहर का है। 
विज्ञापन


यह शरीयत का हिस्सा नहीं है। इस मामले में हम सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात रखेंगे। तलाक जैसे मामलों पर रोक लगाने के लिए मॉडर्न निकाहनामा का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

‌श‌िया समुदाय के अधिकारों को लेकर बना प्रस्ताव

shia board will put his side in supreme court on three talaq matter
श‌िया मौलाना - फोटो : amar ujala

बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना सायम मेंहदी ने कहा, तलाक को मजाक बनाने का प्रयास खुद मुसलमानों ने किया है। इसलिए सभी को एक निकाहनामा अपनाना चाहिए। बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास, एडवोकेट कैसर काजिम व एमए शेरवानी आदि उपस्थित रहे।

शिया समुदाय के अधिकारों को लेकर कार्यकारिणी ने आम सह‌मत‌ि से  प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें राजनीतिक दलों से शिया समुदाय के अधिकारों को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने को कहा जाएगा। इसके अलावा देश- दुनिया में बढ़ रहे आतंकी हमलों का कड़ा विरोध करने और पाकिस्तान को सख्त जवाब देने की बात भी कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed