फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sheela, a handicapped woman with both hands, will teach the nuances of painting.

Lucknow News: चित्रकला की बारीकियां सिखाएंगी दोनों हाथों से दिव्यांग शीला

Wed, 20 May 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Sheela, a handicapped woman with both hands, will teach the nuances of painting.

विज्ञापन



हसनगंज (उन्नाव)। लखनऊ के अलीगंज मोहल्ला निवासी शीला शर्मा दोनों हाथों से दिव्यांग हैं। चार वर्ष की उम्र में ही ट्रेन दुर्घटना में उनके दोनों हाथ कट गए थे। हाथों से काम न पाने की असमर्थता के बावजूद उन्होंने हौसले का हाथ नहीं छोड़ा। शीला अब पैरों से पेंटिंग बनाती हैं। उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र हसनगंज के चिरियारी मोड़ पर कला प्रशिक्षण केंद्र एवं चित्र गलियारा तैयार किया है, जहां वह मूर्तिकला और पेंटिंग का प्रशिक्षण देंगी। पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर 25 मई को केंद्र का उद्घाटन करेंगे।उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को डीपीआरओ आलोक सिन्हा एवं एडीपीआरओ शिवशरण शर्मा ब्लॉक कर्मचारियों के साथ पहुंचे। डीपीआरओ ने प्रशिक्षण केंद्र, सभास्थल, साफ-सफाई, टेंट, गर्मी से राहत के लिए पंखे-कूलर और पेयजल व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एडीओ पंचायत सुशील पांडेय, प्रवीण दुबे, सचिव हेमंत चक्रवर्ती, पंकज त्रिवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed