फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shatabdi Phase-2 lift gets stuck again, leaving attendants stranded for half an hour

Lucknow News: फिर अटकी शताब्दी फेज-2 की लिफ्ट, आधे घंटे फंसे रहे तीमारदार

Tue, 12 May 2026 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shatabdi Phase-2 lift gets stuck again, leaving attendants stranded for half an hour
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के शताब्दी फेज-2 की लिफ्ट रविवार रात फिर अटक गई। तीमारदार आधे घंटे तक इसके अंदर फंसे रहे। कुछ ही देर बाद लिफ्ट में लगा पंखा और लाइट भी बंद हो गई, जिससे तीमारदार घबरा गए। अलार्म बटन भी काम नहीं कर रहा था। इस पर तीमारदारों ने शोर मचाने के साथ लिफ्ट को पीटना शुरू किया। बाहर खड़े लोगों ने लिफ्ट ऑपरेटर को सूचना दी। इसके बाद सभी को सुरक्षित निकाला गया। तीन दिन पहले डॉक्टरों भी लिफ्ट में फंसे थे।
विज्ञापन

केजीएमयू के शताब्दी फेज-2 में आठ लिफ्ट हैं। इनमें से छह मरीजों और तीमारदारों के लिए हैं। दो लिफ्ट का इस्तेमाल डॉक्टर, कर्मचारी करते हैं। रविवार रात 10:30 बजे तीमारदारों को ऊपर ले जा रही चार नंबर लिफ्ट कुछ देर चलने के बाद अचानक बंद हो गई। लिफ्ट अटकने से अंदर मौजूद लोग घबरा गए। उन्होंने अलार्म बटन दबाने का प्रयास किया, लेकिन वह काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे तक फंसे रहने के बाद तीमारदारों का सब्र जवाब देने लगा। उन्होंने शोर मचाने के साथ लिफ्ट को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बाहर मौजूद लोगों ने ऑपरेटर को सूचना दी। इसके बाद सभी को निकाला गया। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को इसी लिफ्ट में डॉक्टर व कर्मचारी दूसरे तल पर फंस गए थे। करीब दस मिनट बाद इन्हें निकाला जा सका था। इस घटना से भी अफसरों ने सीख नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




टोल फ्री नंबर तक नहीं था

संस्थान की लिफ्ट में मदद के लिए टोल फ्री या ऑपरेटर का नंबर तक नहीं लिखा है। यहां का बिजली विभाग लिफ्ट की मरम्मत का काम देखता है। आरोप है अफसर व ठेकेदार लिफ्ट की मरम्मत के नाम पर खेल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed