फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shatabdi drivers removed for misbehaving with passengers.

यात्रियों से खराब व्यवहार पर शताब्दी के ड्राइवरों को हटाया, जारी किए गए दिशा-निर्देश

Sun, 25 Aug 2019 06:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Aug 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
Shatabdi drivers removed for misbehaving with passengers.

रोडवेज की बसों में यात्रियों के साथ चालकों-परिचालकों को अच्छा व्यवहार करना होगा। इस बाबत मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उप्र. राज्य परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने एक एसी शताब्दी बस के ड्राइवरों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

विज्ञापन


यह मामला सामने आने के बाद प्रबंध निदेशक राजशेखर ने सभी चालकों-परिचालकों को व्यवहार सुधारने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि किसी भी हालात में लंबे रूट की बसों में जनप्रतिनिधियों, दिव्यांगों, महिलाओं और मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए आरक्षित सीटों पर कब्जा न किया जाए।
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे दिल्ली से लखनऊ आ रही आलमबाग डिपो की शताब्दी बस यूपी 71 टी-6287 के यात्रियों ने परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया को फोन कर शिकायत की थी कि सेकंड ड्राइवर का व्यवहार ठीक नहीं है। वह वीआईपी सीट पर बिना उचित ड्रेस के लेटा है। अधिकृत यात्रियों के आने पर भी उन्हें सीट नहीं दे रहा है। यात्रियों ने कटारिया के व्हाट्सएप नंबर पर उसकी फोटो भी भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के तत्काल बाद एमडी राजशेखर, बरेली क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक और अन्य अधिकारियों ने बस को चेक कराया, तो शिकायत सही मिली। इस पर बस के लखनऊ पहुंचने पर दोनों ड्राइवरों की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया गया। राजेशखर ने यह स्थिति दोबारा न हो इसके लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। अब चालक और परिचालक बस में रहने के दौरान हर समय निर्धारित वर्दी में रहेंगे। उनसे कहा गया है कि वे यात्रियों के प्रति सामान्य तौर पर गर्मजोशी से सकारात्मक और सम्मानजनक शब्दों का प्रयोग करें। बसों में चल रहे अतिरिक्त ड्राइवर या कंडक्टर को किसी भी मकसद से ‘आरक्षित सीटों’ पर कब्जा नहीं करना चाहिए।

अंतिम सीट को अतिरिक्त चालकों के लिए किया जाएगा आरक्षित

लंबे रूट की बसों में अंतिम सीट को अतिरिक्त चालक के लिए चिह्नित किया गया है, जिसका वे अपने लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्हें जनप्रतिनिधि, दिव्यांगों, महिलाओं व मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए आरक्षित सीटों पर कब्जा जमाने की अनुमति नहीं होगी। इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मामले पर परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने कहा, मुझे शिकायत मिली है कि कुछ बसों में रनिंग स्टाफ का व्यवहार यात्रियों के प्रति अच्छा नहीं है। इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। रोडवेज की बसों में सफर करने वाले जनप्रतिनिधियों, दिव्यांगों, महिलाओं और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को उचित सम्मान न देने वाले स्टाफ पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed