ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, बढ़ेगा किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि लखनऊ से नई दिल्ली के लिए शताब्दी के किराये में अधिकतम वृद्घि 300 रुपये तक ही हो सकेगी। वहीं राजधानी के किराए में यह बढ़ोतरी करीब छह सौ रुपये की होगी।
रेलवे ने हाल ही में शताब्दी, राजधानी व दुरंतो एक्सप्रेस में नौ सितंबर से फ्लैक्सी किराया प्रणाली लागू करने की घोषणा की है। लखनऊ से दिल्ली के लिए शताब्दी व राजधानी एक्सप्रेस चलती हैं।
ट्रेन में यदि सौ सीटें हैं तो पहली दस प्रतिशत सीटों का किराया सामान्य रहेगा। अगली दस फीसदी सीटों यानी सीट संख्या 11 से 20 के लिए बेसफेयर का दस प्रतिशत अतिरिक्त देना पड़ेगा। ऐसे ही उससे अगली दस प्रतिशत सीटों के लिए बेसफेयर का 20 प्रतिशत ज्यादा देना होगा।
टिकट कैंसिल होने पर करंट रेट से ही होगी कटौती
अधिकतम बढ़ोतरी 50 फीसदी होगी। इस तरह किराए में डेढ़ गुने से अधिक वृद्धि नहीं होगी। राजधानी व शताब्दी के किराये में अधिकतम वृद्घि क्रमश: छह सौ व तीन सौ रुपये की ही होगी।
शताब्दी एक्सप्रेस के चेयरकार व राजधानी एक्सप्रेस के सेकेंड एसी व थर्ड एसी की सीटों पर ही यह नियम लागू होगा। शताब्दी में एग्जीक्यूटिव क्लास व राजधानी में फर्स्ट एसी को इससे अलग रखा गया है।
चारबाग आरक्षण केंद्र के चीफ बुकिंग सुपरवाइजर बृज बहादुर बताते हैं कि टिकट कैंसिल होने की स्थिति में करंट रेट से ही कटौती होगी। चार्ट बनने के बाद टिकट कैंसिल कराने पर करंट काउंटर पर ये टिकट उपलब्ध होंगे।
पर, किराया वही होगा जो अंतिम टिकटों के लिए लिया जा रहा होगा। दूसरे, इनमें प्रीमियम तत्काल कोटा नहीं होगा और दिव्यांगों व अन्य श्रेणियों में जिन्हें छूट मिलती है, उन्हें उसी दर पर मिलेगी, जो उस वक्त लागू होगी।