फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shankracharya Avimukteshwranand Saraswati criticizes BJP for not stopping the killing of cows.

UP: शंकराचार्य ने भाजपा को घेरा, बोले- गौहत्या व गौमांस के निर्यात पर पाबंदी न लगाकर हिंदुओं के साथ धोखा किया

Tue, 24 Sep 2024 12:05 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Sep 2024 12:05 AM IST
सार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौहत्या और गौमांस के निर्यात के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि देश में गौहत्या बंद होने तक चुप नहीं बैठेंगे।

विज्ञापन
Shankracharya Avimukteshwranand Saraswati criticizes BJP for not stopping the killing of cows.
जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ के संत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सोमवार को लखनऊ में थे। उन्होंने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में  प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि भाजपा ने देश के बहुसंख्यक हिंदू समाज का वोट लेकर उनके साथ धोखा किया। तीन बार लगातार सरकार में रहने के बावजूद गौ हत्या को रोकने और गौ- प्रतिष्ठा के लिए भाजपा ने कुछ भी नहीं किया इसलिए उन्हें मठ से निकलना पड़ा।

विज्ञापन


इस मुद्दे को मुहिम बनाकर वह अपने समर्थकों के साथ भारत भ्रमण पर हैं। उन्होंने कहा कि इस पुनीत काम की शुरुआत उन्होंने राम की नगरी अयोध्या से की है और आज वो लक्ष्मण की नगरी लखनऊ में हैं। वह इस आंदोलन को लेकर देश के सभी राज्यों में जाएंगे और देश में गौहत्या बंद होने तक चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'किसी का भी फर्जी एनकाउंटर नाइंसाफी है...', बदमाश अनुज सिंह के मुठभेड़ में ढेर होने पर बोले अखिलेश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर सराफा लूट: एनकाउंटर में मारे गए अनुज के पिता बोले- अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हो गई


उन्होंने देश के सौ करोड़ हिंदुओं का आह्वान किया कि सभी लोग उनके इस पुनीत मुहिम में उनके साथ आएं। उन्होंने आरोप लगाया कि तिरुपति मंदिर में प्रसादम के नाम पर देश के करोडों श्रद्धालु हिंदुओं को गाय की चर्बी खिला दी गई। इस घोर पाप पर तो देश में क्रांति हो जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक मठ के संत के मुख्यमंत्री होते हुए भी देश में सबसे ज्यादा 79 में से 40 गोमांस के लिए कत्लखाने यूपी में हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed