फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shamsuzzaman raped a girl by becoming a prince, arrested

Lucknow News: प्रिंस बन शमसुज्जमां ने युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shamsuzzaman raped a girl by becoming a prince, arrested
लखनऊ। आशियाना इलाके में रहने वाली युवती को अयोध्या के रुदौली निवासी शमसुज्जमां ने प्रिंस राठौर बनकर प्यार के जाल में फंसाया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन






आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि युवती के अनुसार फरवरी माह में उसकी दोस्ती टेलीग्राम एप के माध्यम से प्रिंस राठौर निवासी राजाजीपुरम से हुई थी। प्रिंस का असली नाम शमसुज्जमां है और वह मूल रूप से अयोध्या रुदौली का रहने वाला है। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और कुछ ही दिनों में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। बीते 2 मई को युवती की तबीयत खराब हुई तो आरोपी इलाज के बहाने से उनको परिचित डॉक्टर के पास ले गया, जहां दवा दिलाई। दवा खाकर वह बेहोश हो गई। आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती व उसके भाई की बीमारी दूर करने के लिए पूजा पाठ कराने की बात कही और बदले में 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। कुछ दिनों के बाद युवती ने सारी बात परिजनों को बताई। घरवालों ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी प्रिंस का असली नाम शमसुज्जमां है। युवती ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के एवज में पीड़िता से 30 हजार रुपये ऐंठ लिए। अब आरोपी युवती से वीडियो के नाम पर 70 हजार रुपये की मांग कर रहा है। इंस्पेक्टर आशियाना का कहना है कि आरोपी शमसुज्जमां से पूछताछ के बाद रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी ने खुद को लॉ का छात्रा बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed