{"_id":"57a31f4e4f1c1b393a2b8836","slug":"shambhu-yadav-takes-oaths-as-deputy-lokayukta","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह के करीबी शंभू सिंह यादव ने ली उप-लोकायुक्त पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह के करीबी शंभू सिंह यादव ने ली उप-लोकायुक्त पद की शपथ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 04 Aug 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
शंभू यादव ने ली शपथ
- फोटो : amar ujala
रिटायर्ड आईएएस अफसर शंभू सिंह यादव ने गुरुवार को उप लोकायुक्त के पद पर शपथ ली। राज्यपाल राम नाईक ने उन्हें शपथ दिलवाई। उनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश लोकायुक्त-उपलोक्युक्त अधिनियम 1975 के तहत हुआ है।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार सुबह राजभवन में हुआ। इस दौरान सीएम अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।
शंभू सिंह रिटायर्ड 1997 बैच के आईएएस अफसर हैं। तीन साल पहले उनका रिटायरमेंट हो चुका है। उन्हें संविदा पर सेवा विस्तार मिलता रहा है। उनके पास आबकारी विभाग था।
विज्ञापन
शंभू यादव को मुलायम सिंह का करीबी माना जाता है।