फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shakti Doots will prove to be helpful to female students.

Lucknow News: छात्राओं की मददगार साबित होंगी शक्ति दूत

Sat, 16 May 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Shakti Doots will prove to be helpful to female students.
लखनऊ विवि में लैंगिक समानता पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं को दी गई शक्ति दूत के बारे म
लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ वुमेन एंड जेंडर स्टडीज की ओर से लखनऊ विश्वविद्यालय में लैंगिक संवेदनशीलता पर शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत लविवि में शक्ति दूत नियुक्त करने की महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की गई।
विज्ञापन

इस पहल के तहत छात्राओं में से समर्पित स्वयंसेविकाओं को शक्ति दूत के रूप में नामित किया जाएगा। ये शक्ति दूत छात्राओं को अपनी समस्याएं और उत्पीड़न संबंधी शिकायतें बिना झिझक साझा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी और 'चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो' अभियान को बढ़ावा देकर परिसर में सुरक्षित माहौल बनाने में मदद करेंगी। इंस्टीट्यूट ऑफ वुमेन एंड जेंडर स्टडीज इन शक्ति दूतों को लैंगिक संवेदनशीलता और संवाद कौशल का औपचारिक प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. जेपी सैनी के नेतृत्व में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रो. अमिता कनौजिया और विशिष्ट अतिथि प्रो. राकेश चंद्र ने विद्यार्थियों से हर स्तर पर समानता और सम्मान का व्यवहार करने का आग्रह किया। इस दौरान इंस्टीट्यूट ऑफ वुमेन एंड जेंडर स्टडीज की समन्वयक डॉ. मानिनी श्रीवास्तव और काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट बालेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed