शैलेश कृष्ण बने यूपी आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष, आशीष सचिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी आईएएस एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेश कृष्ण को नियमित अध्यक्ष चुन लिया गया। एसोसिएशन के सचिव की जिम्मेदारी सचिव ग्राम्य विकास आशीष गोयल के पास बनी रहेगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी गत अक्तूबर से ही यूपी काडर के सूबे में कार्यरत वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी शैलेश कृष्ण के पास है। उन्हें राजस्व परिषद के तत्कालीन चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर यह जिम्मेदारी दी गई थी।
बताया गया कि अस्वस्थ होने की वजह से वे आईएएस वीक व एजीएम में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में आमसभा की अध्यक्षता राजस्व परिषद के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने की। इसमें काडर के वरिष्ठतम अधिकारी को एसोसिएशन का मुखिया बनाए रखने की परंपरा पर बढ़ते हुए 1980 बैच के शैलेश को ही अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला हुआ।
इन्हें चुना गया इन पदों पर
1995 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष गोयल को भी एसोसिएशन के सचिव की नियमित जिम्मेदारी दे दी गई। सचिव व्यावसायिक शिक्षा व मंडलायुक्त लखनऊ भुवनेश कुमार द्वारा एसोसिएशन के सचिव की जिम्मेदारी छोड़ने के बाद से ही वे यह दायित्व संभाल रहे हैं।
भुवनेश ने मुख्य सचिव का मुख्य स्टाफ ऑफिसर नियुक्त किए जाने के बाद नैतिकता का हवाला देकर एसोसिएशन के सचिव की जिम्मेदारी छोड़ दी थी।
इसके अलावा 2008 बैच के आईएएस व निदेशक कौशल विकास मिशन राजेश कुमार, 2009 बैच के आईएएस और निदेशक स्वच्छता मिशन विजय किरन आनंद तथा 2002 बैच की आईएएस व प्रबंध निदेशक भूमि सुधार निगम पुष्पा सिंह को एसोसिएशन का संयुक्त सचिव चुना गया। सर्व शिक्षा अभियान के निदेशक और 2002 बैच के आईएएस गौरीशंकर प्रियदर्शी कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।