{"_id":"5adf82624f1c1b360b8b66bd","slug":"shahjahanpur-becomes-17th-nagar-nigam-of-utttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का 17वां नगर निगम बना शाहजहांपुर, प्रस्ताव पर लगी कैबिनेट की मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का 17वां नगर निगम बना शाहजहांपुर, प्रस्ताव पर लगी कैबिनेट की मुहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार ने शाहजहांपुर नगर पालिका परिषद को नगर निगम का दर्जा दे दिया। नगर विकास विभाग के इस प्रस्ताव पर मंगलवार को कैबिनेट की मंजूरी मिलने से शाहजहांपुर प्रदेश का 17वां नगर निगम बन गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में इससे पहले मथुरा-वृदांवन और अयोध्या को भी नगर निगम का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का गृह जनपद है। इसलिए इसे नगर निगम बनाने को लेकर काफी दिनों से कवायद चल रही थी। शाहजहांपुर नगर निगम का गठन नगर पंचायत रोजा और शहर के सीमावर्ती 14 राजस्व गांवों को मिलाकर किया गया है।
विज्ञापन
सरकार के प्रवक्ता व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि शाहजहांपुर के नगर निगम बनने से जहां निकाय की आय बढ़ेगी, वहीं शहर में अवस्थापना सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर अब तक श्रेणी-2 के नगर पालिका परिषद में था लेकिन वहां की आवश्यकताओं को देखते हुए सरकार ने इसे नगर निगम बनाया गया है।