हाशिम से गुपचुप मिलने पहुंचे सपा के मंत्री, बंद कमरे में हुई बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के श्रम मंत्री शाहिद मंजूर मंगलवार शाम अचानक बाबरी मस्जिद के मुद्दई मो. हाशिम अंसारी के घर पहुंच गए। उन्होंने हाशिम से बंद कमरे में बात की। बातचीत में हाशिम ने कहा कि सपा को मैंने अपने खून से सींचा है लेकिन बुक्कल नवाब जैसे लोग ऐसा बयान क्यों दे रहे हैं।
हाशिम ने मंत्री से कहा कि सरकार व उनके नेता काम करें या न करें लेकिन पब्लिक से मिलते रहें। कहा कि सपा को लोग नीचा दिखाने के लिए हथकंडा अपना रहे हैं।
हम अमन और शांति की बात करते हैं। इसके बाद हाशिम व शाहिद मंजूर बंद कमरे में गुफ्तगू करने लगे। बाहर निकलने पर मंत्री शाहिद ने मीडिया से कहा कि वह हाशिम की कुशलक्षेम पूछने आए थे।
मंदिर व मस्जिद से जुड़े सुब्रमण्यम स्वामी के आए बयान पर शाहिद ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार है और सौहार्दपूर्ण वातावरण बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
हाशिम ने मंत्री को दिया पोते का बायोडाटा
बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम ने बंद कमरे में श्रम मंत्री शाहिद मंजूर से बातचीत के दौरान कहा कि अब तो कुछ करो, कई बार फोन किया लेकिन बात नहीं हुई और न ही लखनऊ से कोई फोन ही आता है।
हाशिम ने पोते को सरकारी नौकरी दिलाने की सिफारिश मंत्री से करते हुए उसका बायोडाटा भी सौंपा। इसकी पुष्टि हाशिम के पुत्र इकबाल ने भी की।
बताया कि उनके चार पुत्र व एक पुत्री हैं। मंत्री को बड़े लड़के इस्लाम का बायोडाटा दिया गया है।