फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SGPGI started testing the efficiancy of covid vaccine

वैक्सीन की क्षमता पता लगाने में जुटा एसजीपीजाई, दूसरी डोज लगवाने वालों पर अध्ययन शुरू

Sat, 06 Mar 2021 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
SGPGI started testing the efficiancy of covid vaccine
कोवाक्सीन और कोविशील्ड की क्षमता का पता लगाने के लिए एसजीपीजीआई ने नए सिरे से अध्ययन शुरू किया है। वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के 28 दिन बाद सैंपल लिया जाएगा। जांच के दायरे में हेल्थ वर्कर के साथ दूसरे लोगों को भी शामिल किया जाएगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 पार वाले लोगों व 45 साल से अधिक उम्र के बीमार लोगों का टीकाकरण हो रहा है। इसमें हेल्थ वर्कर को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन

प्रदेशवासियों को लगने वाली वैक्सीन की क्षमता के बारे में एसजीपीजीआई ने अध्ययन करने की योजना बनाई है। इसके तहत वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के 28 दिन बाद उनकी जांच की जाएगी। इस दौरान देखा जाएगा कि टीकाकरण कराने वाले कितने लोगों में एंटीबॉडी बनी है। टीकाकरण कराने वाले करीब 600 लोगों में एंटीबॉडी के स्तर पर भी अध्ययन किया जाएगा। किन लोगों में टीकाकरण होने के बाद ज्यादा एंटीबॉडी बनी और किन लोगों में कम, इस पर भी अध्ययन किया जाएगा। उम्र के हिसाब से भी वैक्सीन के असर को जांचा जा सकेगा। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के डॉ. अनुपम वर्मा ने बताया कि इस अध्ययन के जरिए वैक्सीन की क्षमता का अंदाजा लगाया जाएगा। जिन लोगों में एंटीबॉडी कम बनी, इसके कारणों को भी तलाशा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी हर स्तर पर सावधानी
टीकाकरण के बाद वैक्सीन की स्थिति के बारे में अध्ययन किया जा रहा है। इससे वास्तविक स्थिति से वाकिफ हुआ जा सकेगा, लेकिन अभी हर स्तर पर सावधानी बरतने की जरूरत है। टीकाकरण कराने के बाद भी बिना मास्क रहना खतरनाक है।
- डॉ. उज्ज्वला घोषाल, विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी, एसजीपीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed