फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sgpgi phd entrance

Lucknow News: एसजीपीजीआई में मांगे गए पीएचडी के लिए आवेदन

Tue, 24 Oct 2023 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
sgpgi phd entrance
लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में पीएचडी दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं। संस्थान ने आवेदन के लिए 16 शिक्षकों के नाम और उनके विभागों की सूची भी जारी की है। इनको देखकर अभ्यर्थी पीएचडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए साक्षात्कार नवंबर में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


संस्थान की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, न्यूरोलॉजी, रुमेटोलॉजी, सीटीवीएस, पैथाेलॉजी, हेपेटोलॉजी, बायोस्टैट, मॉलेकुलर मेडिसिन, हिमेटोलॉजी, पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और मेडिकल जेनेटिक्स विभागों के कुल 16 शिक्षकों के अधीन पीएचडी सीटें उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी को दाखिले के लिए एमबीबीएस या फिर पीजी पाठ्यक्रम में न्यूनतम 50 फीसदी अंक लाने की अनिवार्यता रखी गई है। अभ्यर्थियों को 15 दिन में रिसर्च सेल के पास अपना आवेदन स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तिथि संस्थान की ओर से दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed