फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sgpgi news

Lucknow News: पेशाब के दौरान आता था चक्कर, रोबोटिक सर्जरी से बची जान

Sat, 27 Dec 2025 05:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
sgpgi news
संजय गांधी पीजीआई में रोबोटिक सर्जरी के बाद मरीज के साथ ऑपरेशन वाली टीम
मूत्राशय के दुर्लभ ट्यूमर से ग्रसित थे 60 वर्षीय बुजुर्ग
विज्ञापन

संजय गांधी पीजीआई के डॉक्टरों का विश्व में इस तरह की पहली सर्जरी का दावा
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ।
संजय गांधी पीजीआई के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग की दुर्लभ रोबोटिक सर्जरी करके उनकी जान बचाई है। बुजुर्ग मूत्राशय के दुर्लभ ट्यूमर से ग्रसित थे। इसकी वजह से उन्हें बार-बार बेहोश होने, दिल की धड़कन तेज होने, सिरदर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी गंभीर समस्याएं हो रही थीं।
यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस दुर्लभ ट्यूमर की वजह से शरीर में हार्मोन निकल रहे थे, जो इस तरह के लक्षण पैदा कर रहे थे। जांच के बाद सर्जरी करने का फैसला किया गया। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया टीम की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण रही, क्योंकि ट्यूमर को छूने पर मरीज का ब्लड प्रेशर अचानक बहुत बढ़ जाता था। ऐसे में एनेस्थीसिया के प्रो. डॉ. संजय धीरज, प्रो. डॉ. अमित रस्तोगी, डॉ. प्रकाश चंद्र और सीनियर रेजिडेंट डॉ. शिवेक ने ऑपरेशन के दौरान मरीज की स्थिति को संभाले रखा। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. संचित रुस्तगी, डॉ. स्निग्ध गर्ग, रोबोटिक ओटी इंचार्ज मनोज कुमार और सीनियर नर्सिंग ऑफिसर लिजी जोसेफ शामिल रहीं।
विज्ञापन


मूत्राशय के भीतर की गई सर्जरी
डॉ. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आमतौर पर ऐसे ट्यूमर का ऑपरेशन दूरबीन या पेट में बड़ा चीरा लगाकर किया जाता है। इस विधि में पेशाब के रास्ते के साथ ही आसपास के बाकी अंगों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। इसको देखते हुए रोबोटिक तकनीक से बिना बड़ा चीरा लगाए सीधे मूत्राशय के अंदर से ट्यूमर निकाला गया। इस विधि से सर्जरी अधिक सुरक्षित और कम दर्द वाली रही। इसकी वजह से मरीज जल्दी स्वस्थ हुआ। इस प्रकार की सर्जरी विश्व में पहली बार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed