{"_id":"5e520d118ebc3ef3e068cb19","slug":"sexual-harassment-with-minor-girl-in-school-of-barabanki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर निजी स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म, मेले से लौटते समय रात में किया अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर निजी स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म, मेले से लौटते समय रात में किया अपहरण
Sun, 23 Feb 2020 06:05 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Feb 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के लोनीकटरा क्षेत्र में शुक्रवार रात गांव के मेले से लौट रही एक किशोरी को रास्ते में एक स्कूल मालिक के बेटे व उसके दोस्त ने अगवा कर लिया। दोनों ने स्कूल के कमरे में बंधक बनाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
शनिवार सुबह आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची किशोरी ने पिता को घटना की जानकारी दी। उधर पुलिस ने सूचना मिलने के काफी देर तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुलिस समझौता कराने का प्रयास कर रही थी।
उच्चाधिकारियों तक शिकायत पहुंचने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। दोनों नामजद आरोपी अभी फरार हैं। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक लोनीकटरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात गांव के बाहर लगने वाले मेले से पैदल घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में मिले बाइक सवार अतुल पुत्र राजकिशोर व गोलू पुत्र चंद्रशेखर ने किशोरी को अगवा कर लिया।

गांव के पास स्थित एक निजी स्कूल के कमरे में ले जाकर उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। शनिवार सुबह उसे छोड़ा। घर पहुंची किशोरी ने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शिकायत पुलिस तक पहुंची।
पीड़िता के पिता के मुताबिक उनका बेटा मेले में चाट का ठेला लगाए था। वहां से लौटते समय बेटी के साथ घटना हुई है। जिस स्कूल में वारदात हुई वह आरोपी गोलू के पिता का बताया गया है। प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।