फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sexual exploitation on the pretext of marriage, accused arrested

Lucknow News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Jan 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Sexual exploitation on the pretext of marriage, accused arrested
लखनऊ। युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के लिए दबाव बनाने व मारने की धमकी देने के आरोपी मनोज जायसवाल को गुडंबा पुलिस ने मंगलवार को बेहटा मोड़ से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता व अंबेडकरनगर जिले के अचलनगर निवासी मनोज जायसवाल नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में साथ काम करते थे। पीड़िता की 10 वर्ष पहले उससे मुलाकात हुई थी। युवती के मुताबिक, मनोज ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का आश्वासन दिया। इसी बहाने लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच मनोज ने दूसरी युवती से शादी कर ली। फिर भी वह उसके साथ संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन


आरोप है कि पीड़िता के गर्भवती होने पर गर्भपात के लिए दबाव डाला। युवती को बाद में मनोज की शादी का पता चला। आरोपी अब उसके अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। 29 जून को होटल में आखिरी मुलाकात के दौरान शादी की बात करने पर आरोपी ने मारपीट की और मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed