फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sexual exploitation on the pretext of marriage, accused arrested

Lucknow News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 14 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sexual exploitation on the pretext of marriage, accused arrested
शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। शादी का झांसा देकर युवती के यौन शोषण और गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। मामले में चिनहट पुलिस ने आरोपी प्रेमबाग कॉलोनी निवासी रजत वर्मा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसओ भरत पाठक के अनुसार, युवती ने बताया कि वह एक कार एजेंसी में काम करती है। कुछ वक्त पहले निजी कंपनी में काम करने वाले रजत वर्मा से उनकी मुलाकात हुई थी। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया। बाद में टालमटोल करने लगा। यही नहीं, आरोपी ने बाराबंकी के अस्पताल ले जाकर युवती का गर्भपात करा दिया। एक दिन पीड़िता जब आरोपी के घर पहुंची तो पता चला कि वह शादीशुदा है। युवती ने इस संबंध में डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह से मिलकर शिकायत की। उनके आदेश पर चिनहट थाने में केस दर्ज किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी रजत को कमता से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से गोंडा के कोतवाली नगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed