फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sexual exploitation of a disabled widow on the pretext of marriage

Lucknow News: शादी का झांसा देकर दिव्यांग विधवा का यौन शोषण

Sat, 19 Jul 2025 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sexual exploitation of a disabled widow on the pretext of marriage
गोसाईंगंज। दिव्यांग विधवा ने मोहनलालगंज के कलंदर खेड़ा निवासी अजय गौतम पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने उसके लाखों रुपये भी हड़प लिए। यौन शोषण सहित अन्य धाराओं में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एक पैर से दिव्यांग पीड़िता के मुताबिक उसके पति की दस वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उन्नाव के कालू खेड़ा निवासी रिश्तेदार ने नवंबर 2024 में उसकी मुलाकात अजय से कराई। दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप लगाया कि अजय ने शादी का झांसा देकर आठ माह तक शारीरिक शोषण किया। इस बीच उसने पीड़िता की जमीन 45 लाख रुपये में बेच दी। आरोपी ने जमीन दिलाने के बहाने आधे से अधिक रकम पीड़िता के खाते से निकलवाकर हड़प ली। महिला ने जब उससे शादी की बात कही तो अजय टालने लगा। दबाव बनाने पर भड़क गया और शादी से इन्कार कर दिया। रकम वापस मांगने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई न होने पर डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल से मिलकर शिकायत की। उनके आदेश पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed