फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sexual assault with 15 years old girl in lucknow

लखनऊः ममेरे भाई ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2020 05:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Jan 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
sexual assault with 15 years old girl  in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र में एक किशोरी को उसका सीतापुर निवासी ममेरा भाई बहला-फुसला कर भगा ले गया। आरोप है उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


वहीं, नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।इंस्पेक्टर मड़ियांव विपिन कुमार सिंह ने बताया कि इलाके में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को सीतापुर निवासी उसका ममेरा भाई दस जनवरी को भगा ले गया था। घरवाले उसकी तलाश करते रहे।
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद उन्हें किशोरी 13 जनवरी को महमूदाबाद में मिली। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि इस बीच उनके पास महमूदाबाद के विवेक वर्मा का फोन आया। उसने किशोरी को उसके ममेरे भाई के सुपुर्द करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बृहस्पतिवार रात किशोरी का ममेरा भाई उसके घर आ धमका। वह किशोरी को साथ ले जाने लगा। इस बीच घरवालों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed