फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sewage water is coming into drinking water, angry people protested

Lucknow News: पेयजल में आ रहा सीवर का पानी, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 11 Jan 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sewage water is coming into drinking water, angry people protested
प्रदर्शन करते लोग और सफाई के लिए पहुंची जलकल टीम।
लखनऊ। तकरोही के दीनदयालपुरम मायावती कॉलोनी के निवासियों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा, जब उनके पेयजल में सीवर का पानी मिलने लगा। प्रदर्शन करते हुए नाराज लोगों ने बताया कि स्थानीय लोग जलकल विभाग से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

दूषित पेयजल के कारण कई लोगों के बीमार होने की भी बात कही जा रही है। कॉलोनी निवासी डॉ. महेश के अनुसार, इलाके के 200 घरों में यह समस्या है। पेयजल में सीवर का पानी मिलने से भयंकर बदबू आती है और यह इस्तेमाल के लायक नहीं रहता। मजबूरी में लोग बोतलबंद पानी खरीद रहे हैं। सीवर भी उफनाया हुआ है।
विज्ञापन

अशोक कुमार वाल्मीकि ने बताया कि जलकल की टीम शनिवार को टैंकर के साथ पहुंची थी, लेकिन समस्या हल नहीं कर पाई। सीवरलाइन चोक होने की आशंका है। लोगों का मानना है कि सीवर लाइन के बगल से गुजर रही पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सीवर का पानी उसमें मिल रहा है। पानी में दुर्गंध के कारण बर्तन या कपड़े धोने में भी इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। स्थानीय निवासी शफीकउल्लाह ने कहा कि जलकल विभाग के कर्मचारी खानापूर्ति करते हैं, समस्या का समाधान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकल टीम को रोका, बंधक बनाने की अफवाह

शनिवार को जब जलकल की टीम मौके पर पहुंची तो नाराज लोगों ने उन्हें रोक लिया। बंधक बनाने की अफवाह भी उड़ी, जिसका अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश ने खंडन किया। लोगों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। जलकल कर्मचारियों ने बताया कि समस्या दूर करने में समय लगेगा।

Iइलाके में सीवर की समस्या है और मशीन लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी को बंधक बनाए जाने की बात गलत है।I

I- ओमप्रकाश, अधिशासी अभियंताI

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article