फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Several other names surfaced in the Terror Funding case

टेरर फंडिंग मामले में कई अन्य के नाम आए सामने, विदेशी नागरिक भी शामिल

Thu, 07 Nov 2019 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Nov 2019 03:55 AM IST
विज्ञापन
Several other names surfaced in the Terror Funding case
Terror Funding

टेरर फंडिंग के मामले में एटीएस को कई और लोगों के बारे में जानकारी मिली है। इनमें कुछ विदेशी नागरिकों के नाम भी शामिल हैं। एटीएस इनका तलाश में है। इसके साथ ही एटीएस को इस मामले में गिरफ्तार आरोपी सदाकत की छह दिन की रिमांड मिल गई है।

विज्ञापन


एटीएस ने टेरर फंडिंग के मास्टर माइंड नाईजीरिया के चिन्यूबा माइकल व हरमन असांगे को छह दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इसमें दोनों आरोपियों ने टेरर फंडिंग के रैकेट से जुड़े कई लोगों के बारे में जानकारी दी। एटीएस के अफसरों के अनुसार इनमें आधा दर्जन से अधिक लोगों यूपी व अन्य प्रदेशों के हैं जबकि कुछ विदेशी नागरिकों के नाम भी हैं। 
विज्ञापन


एटीएस आरोपियों से मिली जानकारी की तस्दीक कर रही है जिसके बाद इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। रिमांड अवधि समाप्त होने पर एटीएस ने बुधवार को नाईजीरिया निवासी दोनों आरोपियों को वापस जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ लगी अहम जानकारियां
नाईजीरिया के निवासी दोनों आरोपियों के लैपटाप व मोबाईल व फोन से एटीएस को इस मामले से संबंधित खासी अहम जानकारियां हाथ लगी है। इसमें दस हजार से अधिक लोगों के नंबर, लाखों मेल आईडी, साइबर फ्राड (नौकरी, लाटरी फ्राड आदि) से संबंधित दस्तावेज, फ्राड में इस्तेमाल की जाने वाली कई कंपनियों की मेल आईडी व पासवर्ड और सोशल इंजीनियरिंग अटैक में इस्तेमाल की जाने वाली सैकड़ों की संख्या में स्क्रिप्ट शामिल हैं।


सदाकत की छह दिन की मिली रिमांड
टेरर फंडिंग के रैकेट में अहम भूमिका निभाने वाले बरेली निवासी सदाकत की एटीएस को छह दिन की रिमांड हासिल हो गई है। एटीएस उसे पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को ले आएगी। सदाकत के जरिए नेपाल से टेरर फंडिंग के लिए रकम लाने और उसे यहां दिल्ली व अन्य जगहों पर लोगों को दिए जाने के साक्ष्य एटीएस को पहले हा हासिल हो चुके हैं। एटीएस सदाकत से उन लोगों के नाम जानने की कोशिश करेगी जिन्हें रकम दी गई और जिन्होंने इस रकम को औरों को दिया। सदाकत से यह पूछा जाना है कि इस रकम का कहां क्या इस्तेमाल किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed