Lucknow: गोमती बैराज में मिला मासूम नशरा का शव, बुधवार को बारिश के दौरान नाली में फिसलकर गिर गई थी
लखनऊ के वजीरगंज में बुधवार दोपहर को नाली में गिरी सात वर्षीय मासूम नशरा का शव गोमती बैराज में बरामद हुआ है। वह बुधवार दोपहर को खेलते समय नाली में फिसलकर गिर गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के वजीरगंज के मल्लाही टोला में बुधवार दोपहर नाले में गिरी मासूम नशरा का शव रविवार शाम को गोमती बैराज के पास मिला है। दो दिन तक बच्ची का पता नहीं चलने पर शनिवार को एसडीआरएफ ने सर्च आपरेशन बंद कर दिया था। शनिवार को परिजनों के कहने पर नगर निगम ने फिर से घटनास्थल से लेकर आगे तक जगह-जगह नालों में कर्मचारी उतार कर नशरा की तलाश कराई पर मायूसी हाथ लगी। रविवार को गोमती बैराज पर उसका शव बरामद हुआ है।
बता दें कि मल्लाही टोला निवासी इरफान मजदूरी करते हैं। बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जोरदार बारिश हो रही थी। उनकी सात साल की बेटी नशरा, बड़ी बेटी नाजिया और सबसे छोटा बेटा अयान बारिश में नहाते हुए खेल रहे थे। इसी दौरान नशरा बॉल लेने के लिए दौड़ी तभी काई लगी होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह घर के पास से गुजर रही एक बड़ी नाली में गिर गई। नाली कुछ दूरी पर एक बड़े नाले में जाकर मिलती है। नशरा बहकर उसी में गिर गई।
इसके बाद चले सर्च ऑपरेशन में दमकल और एसडीआरएफ की टीम के साथ गोताखोर और नगर निगम की टीमें भी लगी रहीं पर बच्ची का कुछ पता नहीं चला। रविवार को उसका शव गोमती बैराज पर मिला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.