फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven suspend over death because of poisonous wine case.

जहरीली शराब पीने से चार की मौत पर आबकारी निरीक्षक सहित सात सस्पेंड

Tue, 13 Mar 2018 11:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
seven suspend over death because of poisonous wine case.

गाजियाबाद के खोड़ा के शंकर विहार इलाके में अवैध दुकान से खरीदी गई शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक है। मरने वालों में तीन श्रमिक और एक ट्रैक्टर चालक था। मंगलवार सुबह डीएम और एसएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना है कि शराब जहरीली थी।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतकों के घरों से बरामद शराब और खाली बोतलों को जांच के लिए भेजा है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। सरकार की सख्ती के बाद खोड़ा के थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों और आबकारी निरीक्षक, विभाग के दो कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


शंकर विहार निवासी मजदूर अशोक कुमार (40), अवनेश (28), संदीप (18), ट्रैक्टर चालक रविंद्र (35) और श्रीनिवास (40) ने शंकर विहार में खुली एक अवैध दुकान से शराब खरीदकर पी थी, जिस पर पार्टी स्पेशल ब्रांड का लेवल लगा था। शराब पीने के बाद रात करीब सवा नौ बजे अवनेश और उसके साले संदीप की हालत खराब हो गई। परिजन दोनों को दिल्ली के लालबहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, अशोक भी मंगलवार सुबह घर में मृत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शनि बाजार के पास रविंद्र और उनके भाई श्रीनिवास ने भी रात को एक साथ शराब पी और घर जाकर सो गए। सुबह करीब सात बजे रविंद्र मृत मिला। श्रीनिवास को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोपहर में मेरठ से आबकारी विभाग की टीम भी जांच को खोड़ा पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed