फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven patients died and 310 corona positive found in lucknow

सात की मौत, डॉक्टर समेत 310 संक्रमित, 4812 हुई मरीजों की कुल संख्या

Thu, 23 Jul 2020 10:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Jul 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
seven patients died and 310 corona positive found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
लखनऊ में बुधवार को सात कोरोना मरीजों की मौत हो गई। जबकि सिविल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ और केजीएमयू के जूनियर रेजिडेंट सहित 310 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। माल के बसंतपुर की आशा बहू सहित परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


लोहिया संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि  के गोपालगंज निवासी 72 साल के वृद्ध को तीन दिन पहले भर्ती कराया गया था। वे वेंटिलेटर पर थे। इसके अलावा एरा मेडिकल कॉलेज में देवरिया निवासी 82 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। इसी तरह केजीएमयू में बुधवार को पांच मरीजों की मौत हुई।
विज्ञापन


इसमें 60 वर्षीय बलरामपुर जिले का निवासी है तो 58 वर्ष का प्रयागराज का निवासी है। मीडिया प्रभारी डॉक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि रेस्पिरेटरी फेल्योर से दोनों की मौत हुई। केजीएमयू के मीडिया प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि राजधानी की 61 वर्षीय महिला को बुधवार सुबह करीब दस बजे भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कैंसर और मधुमेह से पीड़ित थी। शाम करीब छह बजे मौत हो गई। इसी तरह राजधानी के गोला निवासी 45 वर्षीय मरीज को 14 जुलाई की सुबह भर्ती कराया गया था। उन्हें लीवर व किडनी की बीमारी थी। बुधवार दोपहर रेस्पिरेटरी फेल्योर से मौत हो गई। इसी तरह कानपुर निवासी 62 वर्षीय मरीज को गोली लगने के बाद केजीएमयू लाया गया। कोरोना की पुष्टि हुई। शाम करीब पांच बजे मौत हो गई। 
 

यहां मिले मरीज

इंदिरा नगर के 17 और गोमती नगर के 12 मरीज पॉजिटिव पाए गए। चिनहट में चार मरीज मिले हैं। 

सिविल में 11 कर्मचारी
सिविल अस्पताल के एक बाल रोग विशेषज्ञ के अलावा सात सफाईकर्मी, दो इलेक्ट्रीशियन व एक लिफ्टमैन संक्रमित मिला है। इससे पहले दो वरिष्ठ चेस्ट फिजीशियन खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित थे। अस्पताल निदेशक डॉ. डीएस नेगी का कहना है कि दोनों की जांच होगी।

उधर, केजीएमयू के ट्रॉमा में ड्यूटी करने वाले रेजिडेंट डॉक्टर व मेडिसिन विभाग के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संपर्क में रहने वाले आर्थोपेडिक्स विभाग के 10 अन्य जूनियर डॉक्टरों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
14 ही होम क्वारंटीन को तैयार :  मंगलवार और बुधवार को मिले मरीजों में 14 ही घर में रहने को राजी हुए। 

लखनऊ यूनिवर्सिटीः तीन कर्मचारी पॉजिटिव, दो दिन के लिए प्रशासनिक भवन बंद
लखनऊ विवि में कुलसचिव के संक्रमित होने के बाद बुधवार को प्रशासनिक भवन के तीन कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। कार्यवाहक कुलसचिव वीके कौशल ने दो दिन के लिए प्रशासनिक भवन बंद करने का आदेश दिया है। कुलसचिव के संक्रमित मिलने के बाद लविवि चार दिन के लिए बंद था। बुधवार को ही इसे खोला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed