फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven new corona patients found in Amethi.

अमेठी में छह प्रवासी सहित सात नए कोरोना के मरीज मिले, प्रशासन में हड़कंप

Tue, 23 Mar 2021 06:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Mar 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Seven new corona patients found in Amethi.
- फोटो : iStock

अमेठी जिले में कोविड संक्रमण ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को मुंबई व जम्मू से आई दो ट्रेनों में छह प्रवासी व एक स्थानीय कोरोना पॉजिटिव मिला। मरीजों में से चार को शहर स्थित एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन का होम

विज्ञापन

 आइसोलेशन में तो पहले पॉजिटिव मिले एक मरीज का उपचार रायबरेली के एक अस्पताल में चल रहा है।

जिले में करीब आठ दिन पूर्व मिले एक मरीज के बाद सोमवार को अचानक सात नए मरीज सामने आए। सीएसओ डॉ. आशुतोष दुबे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर 1,329 लोगों की एंटीजन विधि से कोरोना जांच की।
विज्ञापन


इस दौरान अपराह्न करीब पौने दो बजे जम्मू से चलकर अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंची अर्चना एक्सप्रेस से उतरने वाले लोगों की जांच हुई तो एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। सोमवार को ही देर शाम करीब आठ बजे मुंबई से अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंची उद्योग नगरी एक्सप्रेस से उतरने वालों की जांच हुई तो इसमें भी पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य स्थानों पर हुई जांच में गौरीगंज के सराय भागमानी निवासी एक स्थानीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला। एक दिन में एक साथ सात मरीज मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर आठ होने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर सीएमओ ने प्रवासी छह मरीजों में से तीन व एक स्थानीय मरीज को जिला अस्पताल के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य तीन मरीजों को उनके घर पर ही एकांतवास में रखकर उनका उपचार किया जा रहा

 है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पांच मई 2020 से सोमवार देर रात तक जिले में 3,738 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 36 की मौत हो चुकी है जबकि 3,694 ठीक हो चुके हैं। इस समय जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या आठ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed