{"_id":"6427c2fd96b0a772880edc0c","slug":"seven-matches-of-ipl-will-be-played-in-lucknow-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 16: लखनऊ में आज से आईपीएल की धूम, पहले मुकाबले में सुपरजायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 16: लखनऊ में आज से आईपीएल की धूम, पहले मुकाबले में सुपरजायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से
Sat, 01 Apr 2023 02:05 PM IST
ishwar ashish
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Apr 2023 02:05 PM IST
सार
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का पहला मैच लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। लखनऊ में आईपीएल के सात मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
लखनऊ सुपरजायंट्स टीम के कप्तान के एल राहुल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ शहर का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम शनिवार से आईपीएल के 16वें संस्करण के सात लीग मुकाबलों का गवाह बनने जा रहा है। लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले के साथ शहर में आईपीएल का धमाकेदार आगाज होगा।
विज्ञापन
आईपीएल में अपना दूसरा संस्करण खेलने जा रही लखनऊ सुपरजायंट्स पहली बार अपने घरेलू मैदान में केएल राहुल की कप्तानी में उतरेगी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी क्रिकेटर डेविड वार्नर के हाथों में होगी। आईपीएल की तैयारियों के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाड़ियों ने दस दिन पहले ही लखनऊ में डेरा जमा लिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव की पहलवानी से चलेंगे 2024 के अखाड़े के दांव, भाजपा के लिए बढ़त बरकरार रखना चुनौती
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी का एलान- यूपी से होगी चौथी औद्योगिक क्रांति, कहा- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग हमारी ताकत
अभ्यास के दौरान टीम प्रबंधन ने लखनऊवासियों का दिल जीतने के लिए रोड शो, मेट्रो में सफर, ड्रोन शो समेत तमाम अन्य आयोजन कराए ताकि मुकाबलों के दौरान टीम को दर्शकों को समर्थन भी मिले।
इकाना में हुए मुकाबलों पर एक नजर
छह नवंबर, 2015 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच के रूप में पहला अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करने वाले इकाना स्टेडियम के खाते में कई उपब्धियां आईं। अभी तक टीम इंडिया के तीन टी-20 और एक वनडे मैच की मेजबानी करने वाला स्टेडियम एक सीजन में अफगानिस्तान का होम ग्राउंड भी रहा।
इस दौरान यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच का आयोजन भी हुआ। स्टेडियम पर भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिलाओं के बीच पांच वनडे और तीन टी-20 मैच भी खेले गए।