फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven illegal marriage lawns will be closed in rajajipuram of lucknow

लखनऊ के इन सात लॉन में अब नहीं बजेगी शहनाई, ये रही वजह

Sat, 15 Sep 2018 04:06 PM IST
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला ब्यूरो
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Sep 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
seven illegal marriage lawns will be closed in rajajipuram of lucknow
सूरजमुखी लॉन - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ की राजाजीपुरम कॉलोनी में आवासीय भूखंड पर चलाए जा रहे सात शादी घर बंद होंगे। उनको सील किया जाएगा। उसको लेकर आवास विकास परिषद ने नोटिस भेज दिया है। विरोध की आशंका पर डीएम को मजिस्ट्रेट व पुलिस बल उपलब्ध कराने को लिए भी पत्र भेज दिया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा बिना अनुमति अवैध रूप से चलाए जा रहे शादी घर और लॉन का बिजली, पानी कनेक्शन काटने के लिए लेसा और जलकल विभाग को भी लिख दिया गया है। आवास विकास परिषद की राजाजीपुरम कॉलोनी के सेक्टर-13, 15 और एक में करीब 10 साल से अवैध रूप से शादी घर चल रहे हैं।
विज्ञापन


बिना परिषद की अनुमति से खोले गए ऐसे शादी घरों को पहले भी नोटिस भेजा गया, लेकिन उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। आवासीय प्लॉट पर शादी घर खोलने के लिए कई लोगों ने अगल-बगल के दो प्लॉट मिलाकर एक कर लिए हैं। आसपास के लोगों ने भी कॉलोनी के अंदर शादी घर खोले जाने की शिकायत की तो आवास विकास परिषद ने शादी घर बंद करने का नोटिस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस में अवैध रूप से मैरिज लॉन चलाने वालों को एक मौका भी दिया गया है कि वे कार्रवाई से पहले खुद अपना अवैध निर्माण ध्वस्त कर दें, और घर बनाकर रहने के लिए आवंटित किए गए भूखंड पर चलाए जा रहे लॅान व शादी घर को बंद कर दें। इसके लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। उसके बाद परिषद सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी।

कटेगा बिजली-पानी का कनेक्शन

seven illegal marriage lawns will be closed in rajajipuram of lucknow
डेमो
परिषद ने अवैध शादी घरों का बिजली-पानी कनेक्शन काटने के लिए लेसा व जलकल विभाग को पत्र भेज दिया है। परिषद प्रशासन ने इसको लेकर उन सभी शादी घरों की सूची भी भेज दी है, जिनको अवैध करार दिया गया है।

अवैध रूप से चलाए जा रहे शादी घरों कोे बंद करने का नोटिस भेजने के साथ ही आवास विकास परिषद ने नगर निगम को भी पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि सूची में शामिल शादी घरों को नगर निगम की ओर से कोई लाइसेंस जारी किया गया हो तो उसे निरस्त कर दिया जाए, क्योंकि यह बिना अनुमति अवैध रूप से बनाए गए हैं।

आवास विकास परिषद की राजाजीपुरम योजना की तरह ही विकास नगर और राजाजीपुरम आवासीय योजना में भी कॉलोनी के अंदर दर्जनभर शादी घर चल रहे हैं। उनका निर्माण आवास विकास परिषद की बिना अनुमति किया गया है।

आवासीय कॉलोनी में इन शादी घरों के कारण आसपास रहने वाले परेशान हैं। पार्किंग का कोई इंतजाम न होने के कारण सड़क और आसपास रहने वालों के घरों के सामने गाड़ियां खड़ी की जाती हैं। इसमें कई बार विवाद भी होता है।

भेज दिया गया है नोटिस

seven illegal marriage lawns will be closed in rajajipuram of lucknow
बंद होगा ये लॉन - फोटो : अमर उजाला
राजाजीपुरम में बंद होंगे ये लॉन
सूरज मुखी लॉन - 13/7136, सेक्टर 13
गुडलक लॉन - 13/7145 सेक्टर 13
शहनाई गेस्ट - 13/7075 सेक्टर 13
बीके उत्सव पैलेस - 13/7087 सेक्टर 13
सत्संग हॉल/ मैरिज हॉल - डी-164 सेक्टर 15
राधेकृष्ण मैरिज हॉल - एफ -3717 सेक्टर एक

आवासीय भूखंड पर कॉलोनी में लोगों ने शादी घर बना लिए हैं। शादी घरों को बंद कराने के लिए नोटिस जारी किया गया हे। ऐसा न करने पर परिषद खुद उनको सील करेगा। इसको लेकर डीएम को मजिस्ट्रेट व पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेज दिया गया है। इसके अलावा पानी-बिजली कनेक्शन काटने के लिए भी लेसा और जलकल विभाग को पत्र भेजा गया है। - एचएस शर्मा, अधिशासी अभियंता, आवास विकास परिषद

कोई शादी घर नियमों के विपरीत बना है और उसने तथ्यों को छुपाकर नगर निगम से लाइसेंस लिया है तो उसे निरस्त किया जाएगा। परिषद का पत्र अभी नहीं मिला है। जैसे ही आएगा उसको संबंधित जोनल अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया जाएगा। लाइसेंस जारी करने का काम जोनल स्तर पर होता है। - पंकज भूषण, पर्यावरण अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed