{"_id":"62cfd750a04f075d974e5b78","slug":"seven-hostels-will-be-made-soon-promises-up-minister-narendra-kashyap","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 days of Yogi government: पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बोले- 100 दिन के लक्ष्य पूरे किए, जल्द ही 7 नए छात्रावासों का निर्माण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 days of Yogi government: पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बोले- 100 दिन के लक्ष्य पूरे किए, जल्द ही 7 नए छात्रावासों का निर्माण होगा
Thu, 14 Jul 2022 02:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:16 PM IST
सार
यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप का कहना है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने अपने 100 दिन के लक्ष्यों को पूरा कर लिया है। अब चार जिलों में सात छात्रावासों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने लोक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए बरेली, हरदोई, कौशांबी और अयोध्या में 7 छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर विभाग ने अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है। पिछड़ा वर्ग कल्याण के 5 बिंदु थे जिन पर काम पूरा किया गया है। इसके अलावा 8 लक्ष्य दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के थे।
विज्ञापन
इनमें खासतौर से 16 विशेष विद्यालय में स्मार्ट क्लास चलाना, बचपन डे केयर सेंटर में गुणवत्ता आदि प्रमुख है। मंत्री ने कहा कि डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय निर्मित कृत्रिम अंगों का प्रत्यारोपण एवं पुनर्वास केंद्र के संचालन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अलावा 105 छात्रावास नो प्रॉफिट नो लॉस के आधार पर संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन