{"_id":"6a35a9c1b28f432b9f02a3da","slug":"seven-exam-special-trains-will-run-for-neet-candidates-tomorrow-lucknow-news-c-13-lko1070-1790353-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नीट परीक्षार्थियों के लिए कल चलेंगी सात परीक्षा स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नीट परीक्षार्थियों के लिए कल चलेंगी सात परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। नीट परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से सात परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज आदि जगहों से आने-जाने वाले अभ्यर्थियों को राहत हो जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि 21 को गोरखपुर और लखनऊ के बीच दो जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 05007 गोरखपुर से सुबह 4:05 बजे चलकर लखनऊ जंक्शन सुबह 10 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05008 लखनऊ जंक्शन से शाम सवा सात बजे चलकर रात सवा एक बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05036 लखनऊ जंक्शन से सुबह 4:40 बजे चलकर सुबह 10:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05035 गोरखपुर से शाम सवा सात बजे चलकर रात 1:10 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्त ने बताया कि 04206 लखनऊ से वाराणसी जंक्शन के लिए अयोध्या कैंट मार्ग से चलेगी। यह लखनऊ से शाम 5:55 बजे चलकर बाराबंकी, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, गोसाईंगंज, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर और जफराबाद स्टेशनों से होते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04202 लखनऊ से प्रयागराज संगम के लिए रायबरेली-ऊंचाहार मार्ग से चलेगी। यह लखनऊ से शाम पाैने छह बजे रवाना होगी और बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, लक्ष्मणपुर, ऊंचाहार, परियावां कालाकांकर सड़क, गढ़ी मानिकपुर, कुंडा हरनामगंज, रामचौरा रोड, फाफामऊ व प्रयाग जंक्शन पर ठहरेगी। इसमें 14 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे। गाड़ी संख्या 04208, वाराणसी जंक्शन से पटना जंक्शन के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग से चलेगी। यह वाराणसी जंक्शन से शाम 5:45 बजे प्रस्थान करेगी।