फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven died because dengue in Lucknow.

डेंगू ने शहर में 7 और की ली जान, अब तक 148 मौतें

Sat, 01 Oct 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
 seven died because dengue in Lucknow.

डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। डेंगू की चपेट में आए सात और मरीजों ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन सात मौतों के साथ ही डेंगू से मरने वालों की संख्या 148 पहुंच गई है शुक्रवार को 38 नए मरीजों में कार्ड टेस्ट से डेंगू की पुष्टि हुई। इसके साथ ही मरीजों का आंकड़ा 1664 पहुंच गया।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में सात दिन से भर्ती गोसाईंगंज, शाहन टोला कस्बे की संगीता (45) को कार्ड टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी।  शुक्रवार को संगीता की मौत हो गई।
विज्ञापन


इटौंजा के नगर चौगवां के अवधेश कुमार मौर्य (38) को डेंगू की चपेट में आने के बाद बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अवधेश ने भी दम तोड़ दिया। वहीं  देर रात को दुबग्गा के एक निजी अस्पताल में अनुपम गुप्ता (26)की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके भाई अभिषेक ने बताया कि अनुपम को सुबह बुखार आने पर एरा मेडिकल सेंटर और ट्रॉमा सेंटर में दिखाया गया था। यहां इलाज न मिलने पर उसे निजी अस्पताल में लेकर गए।

एक-एक कर टूटी जीवन की आस

 seven died because dengue in Lucknow.

अभिषेक का कहना है कि उनके इलाके प्रकाशनगर बालागंज में यह पांचवीं मौत है। इसी तरह अलीगंज सेक्टर-सी स्थित इंदिरानगरी के रहने वाले अब्दुल शकूर (68) को कई दिन पहले तेज बुखार हुआ। निजी अस्पताल में इलाज के बाद भी उनकी हालत नहीं सुधरी और उन्होंने दम तोड़ दिया।

सआदतगंज की शीतल (13) ने डेंगू की चपेट में आकर शुक्रवार को निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पलटन छावनी की शैलेंद्री (41), कुर्सी रोड हिम सिटी की पूनम (45) की निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं सिविल में 16, बलरामपुर में 12 और लोहिया अस्पताल में 10 मरीज भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने दावा किया कि शुक्रवार को दस नए मरीजों में ही एलाइजा से डेंगू की पुष्टि हुई जिसके बाद डेंगू मरीजों का आंकड़ा 425 पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed